Home Sport जोकोविच 19वीं बार US ओपन के तीसरे राउंड में:अमेरिकी क्वालिफायर स्वाइजडा को...

जोकोविच 19वीं बार US ओपन के तीसरे राउंड में:अमेरिकी क्वालिफायर स्वाइजडा को हराया; अल्काराज भी जीते

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह बना ली है। जोकोविच ने बुधवार को दूसरे दौर में अमेरिकी क्वालिफायर जैकरी स्वाइजडा को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

जोकोविच इस जीत के साथ ही रिकॉर्ड 19वीं बार US ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए और और रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया।

तीसरे राउंड में नॉरी से होगा सामना उन्होंने स्वाइजडा को 6-7(5), 6-3, 6-3, 6-1 से हराया। मैच की शुरुआत में जोकोविच को कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्वाइजडा ने पहला सेट टाई-ब्रेक में जीत लिया। लेकिन, उसके बाद जोकोविच ने शानदार वापसी की। स्वाइजडा को पैर की चोट के कारण बाद के सेटों में परेशानी हुई, जिसका फायदा जोकोविच ने उठाया।

अब तीसरे दौर में उनका सामना ब्रिटेन के कैमरॉन नॉरी से होगा, जिन्होंने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई है।अल्काराज सीधे सेटों में जीते कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली है। दूसरे दौर में उन्होंने इटली के मैटिया बेलुच्ची को 1 घंटे 36 मिनट में सीधे सेटों में 6-1, 6-0, 6-3 से हराया। अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला इटली के लूसियानो डारदरी से होगा।साबालेंका ने पोलिना को हराया मौजूदा विमेंस सिंग्लस चैंपियन आर्यना साबालेंका ने दूसरे दौर में रूसी खिलाड़ी पोलिना को 7-6 (4), 6-2 से हराकर कर US Open के तीसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला तीसरे दौर में 2021 की फाइनलिस्ट लेयला फर्नांडीज से होगा

RELATED ARTICLES

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

जोकोविच 19वीं बार US ओपन के तीसरे राउंड में:अमेरिकी क्वालिफायर स्वाइजडा को हराया; अल्काराज भी जीते

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह...

Recent Comments