Home Politics पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात की डेट फाइनल, ट्रंप के...

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात की डेट फाइनल, ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच कब होगी दोनों की मीटिंग?

ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मीटिंग की डेट फाइनल हो गई है। दोनों नेता रविवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे।जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर चीन में होंगे। माना जा रहा है कि इस द्विपक्षीय वार्ता में ट्रंप टैरिफ पर भी बात होने की संभावना है।31 अगस्त को दोनों की मुलाकात

एससीओ समिट से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात 31 अगस्त को होगी। यह पिछले सात वर्षों में पीएम मोदी की पहली चीन यात्रा होगी और जून 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव के बाद पहली यात्रा होगी।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई थी आखिरी मुलाकात

दोनों नेताओं ने 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर एक बैठक की थी। भारत और चीन के बीच चार साल से चल रहे सीमा टकराव को समाप्त करने के लिए लगभग 3500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर गश्त करने के समझौते के बाद द्विपक्षीय वार्ता में सफलता संभव हुई।

21 अगस्त को भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी की तियानजिन यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों के सुधार और विकास को एक नई गति प्रदान करेगी। इस यात्रा को सफल बनाना बहुत जरूरी है, हमारी ओर से हम इस यात्रा को बहुत महत्व देते हैं।

मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का स्वागत

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में स्थिर और सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने सहित आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता से प्रेरित है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति शी को धन्यवाद दिया और अपनी स्वीकृति व्यक्त की। उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन की चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह तियानजिन में राष्ट्रपति शी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। 

RELATED ARTICLES

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

जोकोविच 19वीं बार US ओपन के तीसरे राउंड में:अमेरिकी क्वालिफायर स्वाइजडा को हराया; अल्काराज भी जीते

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह...

Recent Comments