Home Technologies बीच सफर में बंद न हो जाए स्कूटर इसलिए रखें इन बातों...

बीच सफर में बंद न हो जाए स्कूटर इसलिए रखें इन बातों का ध्यान, छोटी सी गलती हो सकता है भारी नुकसान

भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से स्‍कूटर की संख्‍या भी काफी ज्‍यादा होती है। कई लोग स्‍कूटर चलाते हुए लापरवाही (common mistakes) करते हैं जिससे स्‍कूटर बीच सफर में भी बंद हो जाते हैं। आपके साथ ऐसी स्थिति न आए इसके लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। किन बातों को ध्‍यान में रखकर ऐसी स्थिति से बचा (scooter maintenance) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।स्‍पार्क प्‍लग रखें साफ

स्‍कूटर में स्‍पार्क प्‍लग का साफ रहना भी आपको बीच सफर में किसी भी परेशानी से बचा सकता है। स्‍पार्क प्‍लग का काम ईंधन को जलाने के लिए जरूरी स्‍पार्क देना होता है। लेकिन अगर यह गंदा हो जाए या फिर स्‍पार्क प्‍लग खराब हो जाए तो फिर स्‍कूटर बीच सफर में बंद भी पड़ सकता है। इसलिए नियमित तौर पर स्‍पार्क प्‍लग की सफाई करने पर भी यह खतरा कम हो जाता है।पेट्रोल भी है जरूरी

किसी भी इंजन को चलाने के लिए पेट्रोल का उचित मात्रा में होना काफी जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग अपने स्‍कूटर को बेहद कम पेट्रोल या रिजर्व मोड में ही चलाते हैं। जिससे कई बार स्‍कूटर बीच सफर में ही बंद हो जाता है। इसके अलावा कम पेट्रोल के साथ स्‍कूटर चलाने पर कई और भी नुकसान लंबे समय में होने का खतरा बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि स्‍कूटर में पेट्रोल टैंक कम से कम आधा भरा हुआ रखें। इससे न सिर्फ स्‍कूटर बंद होने से बचाया जा सकता है, बल्कि इस तरह से स्‍कूटर में और भी परेशानियों को दूर रखने में मदद मिलती है।

बैटरी के तार चेक करें

कई बार स्‍कूटर तब भी बंद हो जाता है जब‍ इसमें लगी बैटरी के तार ढीले हो जाते हैं। सड़क पर चलते हुए कई बार बैटरी टर्मिनल से जुड़े तार ढीले हो जाते हैं। जिससे स्‍कूटर को स्‍टार्ट करने के लिए जरूरी करंट नहीं मिल पाता और इस कारण स्‍कूटर स्‍टार्ट भी नहीं होता। इसलिए अगर आपके साथ भी ऐसी समस्‍या आ रही है तो स्‍कूटर की बैटरी के तारों को भी जरूर चेक करना चाहिए।  

RELATED ARTICLES

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Punjab Police ने शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid, मौके पर पहुंची टीम के उड़े होश

 थाना औड़ की पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतनी भारी मात्रा में अवैध...

TVS Orbiter को भारत में किया गया लॉन्‍च, इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मिलेगी कितनी रेंज और फीचर्स, क्‍या है कीमत

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया...

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप:भारत को सीनियर में मिले तीन सिल्वर, कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी, मुथुपांडी राजा और स्नेहा सोरेन ने मंगलवार को अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप...

जोकोविच 19वीं बार US ओपन के तीसरे राउंड में:अमेरिकी क्वालिफायर स्वाइजडा को हराया; अल्काराज भी जीते

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह...

Recent Comments