Home CWN खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट की...

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक | Khan Sir News

Khan Sir News: गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की थी, जिसके बाद पटना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी हैफेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर को जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है. खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हमला और फायरिंग मामले में खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी, जिसपर अब पटना जिला अदालत ने रोक लगा दी है. दरअसल, खान सर ने सोमवार (8 जून) को अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए कोर्ट में अपील की थी. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी है.

जानकारी के लिए बता दें कि खान सर से जुड़ा मामला बीते 2 जून का है, जब उनके कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और मारपीट की गई थी. इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें देखा गया कि संस्थान के ही दो सिक्योरिटी गार्ड ने गोलियां चलाईं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया.

खान सर के बयान के बाद मची थी हलचल

हिरासत में पूछताछ के दौरान फायरिंग करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही हवा में गोलियां चलाई थीं. शुरुआत में खान सर ने दावा किया था कि उनके प्रतिद्वंद्वी कोचिंग सेंटर वालों ने उनके संस्थान पर फायरिंग करवाई. हालांकि, बाद में उन्होंने यह बयान वापस ले लिया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड और खान सर के बयानों में अंतर पाए जाने और खान सर पर सीधे आरोप लगने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत उनपर केस दर्ज हुआ और फिर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी.

फायर चेक में फेल हुआ ‘खान ग्लोबल स्टडीज’

KGS यानी खान ग्लोबल स्टडीज में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण के दौरान कई संरचनात्मक खामियां पाई गईं. बिहार पुलिस ने कहा कि संस्थान को एक हफ्ते के अंदर इन खामियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा. मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद यह अग्नि सुरक्षा जांच की गई.

KGS पटना का इतिहास

बता दें, केजीएस यानी खान ग्लोबल स्टडीज पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान है, जिसकी स्थापना फैजल खान ने की थी. फैजल खान को खान सर के नाम से जाना जाता है. यह कोचिंग संस्थान छात्रों को प्रतियोगी और सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध है.

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

पीलीभीत में पंखे का कंडेंसर बदलते समय करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में छत के पंखे का खराब...

Recent Comments