Home National ‘370 की बिरयानी’ विवाद पर रणवीर शौरी ने किया प्रणित मोरे का...

‘370 की बिरयानी’ विवाद पर रणवीर शौरी ने किया प्रणित मोरे का समर्थन, बोले- कॉमेडी का सम्मान करो

 प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में हुआ ‘370 की बिरयानी’ विवाद अब तूल पकड़ रहा है। रश्मि देसाई से लेकर कुशा कपिला, आयशा खान, रीम शेख सहित कई टीवी कलाकारों, इन्फ्लुएंसर्स ने कॉमेडियन और उनके शो में आए 23 साल के हिमांशु जांगरा की लड़की पर की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर हर कोई उनकी आलोचना करते हुए गुस्सा व्यक्त कर रहा है।

हालांकि, इस बीच ही अब ‘द पिरामिड स्कीम’ के अभिनेता बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

‘कॉमेडी पर गुस्सा करना बंद करो’

प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरने वाले अभिनता कोई और नहीं, बल्कि अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर और इन दिनों TVF की ‘द पिरामिड स्कीम’ के लिए सराहना पाने वाले रणवीर शौरी हैं। रणवीर शौरी ने 370 की बिरयानी विवाद में खुलकर प्रणित मोरे का समर्थन किया और अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “भारत में कॉमेडी को लेकर इतना हगामा करना बंद कर दो। ऐसा समाज जो कॉमेडी और कॉमेडियन्स का अनादर करता है, आत्मनिरीक्षण करने की क्षमता खो देता है। कॉमेडी की जय।”

सोशल मीडिया पर रणवीर के बयान से भड़के लोग

रणवीर शौरी के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, “इन मूर्ख लोगों की स्टैंडअप कॉमेडी को कॉमेडी नहीं कह सकते सर। कॉमेडी वो थी जो चार्ली चैपलिन करते थे। कॉमेडी वह थी जो ‘अंगूर’ में थी, ‘चश्मेंबद्दुर’ में थी और गोलमाल में थी। ये स्टैंडअप कॉमेडियन सिर्फ सेक्सिएस्ट और साइको टाइप काम कर रहे हैं।”इस आलोचना का जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने लिखा, “आप उन जोक्स पर हंसो, जो आपको पसंद आते हैं। उन पर मत हंसो जो आपको पसंद नहीं आते। किसी पर भीड़ की तरह चढ़कर उसकी मॉब लिंचिंग करने की जरूरत नहीं है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आजकल के कॉमेडियन अब कॉमेडी नहीं करते रणवीर शौरी।” जवाब में रणवीर ने लिखा, “कॉमेडी कोई विज्ञान नहीं है। जब तुम कोई बुरा जोक पढ़ते हो या सुनते हो, तो अपनी आंखों को रोल करो और आगे बढ़ो बजाय मॉब लिंचिंग करने के।”

क्या है ये पूरा मामला?

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि प्रणित मोरे के शो में 23 साल के एक लड़के ने एक बिरयानी के 370 रुपए पे करने और उसे लड़की से वसूलने की बात करते हुए महिला को लेकर एक अभद्र बात कही थी, जिसे सुनकर प्रणित मोरे ने उसे रोकने के बजाय, उसे पूरा बोलने का मौका दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, उसे देखकर पूरे देशभर में लोगों के अंदर गुस्सा भर गया।

RELATED ARTICLES

चंद्रपुरा में शुरू हुई नेपियर घास की खेती, पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल

चंद्रपुरा में नेपियर घास की खेती का विस्तार, पशुपालकों को मिलेगा सस्ता हरा चारा मवेशियों के लिए पौष्टिक हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने और किसानों...

बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल, सेक्टर-7 की सड़कें बनीं तालाब

गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। शहर के प्रमुख और विकसित रिहायशी...

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ, बरेली व बाराबंकी जनपदों में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) द्वारा कुछ साल पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर...

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने लखनऊ, बरेली और बाराबंकी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल शुरू की है। निगम इन जिलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

चंद्रपुरा में शुरू हुई नेपियर घास की खेती, पशुपालकों की आय बढ़ाने की पहल

चंद्रपुरा में नेपियर घास की खेती का विस्तार, पशुपालकों को मिलेगा सस्ता हरा चारा मवेशियों के लिए पौष्टिक हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने और किसानों...

बारिश ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल, सेक्टर-7 की सड़कें बनीं तालाब

गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। शहर के प्रमुख और विकसित रिहायशी...

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ, बरेली व बाराबंकी जनपदों में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) द्वारा कुछ साल पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर...

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने लखनऊ, बरेली और बाराबंकी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी पहल शुरू की है। निगम इन जिलों...

UP Politics 2027: NDA सहयोगियों की बढ़ी मांग, BJP के सामने सीट बंटवारे की नई चुनौती

एनडीए के सहयोगी दलों की महत्वाकांक्षाओं ने भाजपा की चुनौती बढ़ाई है। घटक दलों ने उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटों की मांग करते हुए...

Recent Comments