Home National UP Politics 2027: NDA सहयोगियों की बढ़ी मांग, BJP के सामने सीट...

UP Politics 2027: NDA सहयोगियों की बढ़ी मांग, BJP के सामने सीट बंटवारे की नई चुनौती

एनडीए के सहयोगी दलों की महत्वाकांक्षाओं ने भाजपा की चुनौती बढ़ाई है। घटक दलों ने उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटों की मांग करते हुए प्रदेश की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के हाथ में झालमुड़ी की प्लेट देकर संकेत दिया कि भाजपा घटक दलों का मन खट्टा नहीं होने देगी।

उन्होनें राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयन्त चौधरी और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल समेत सभी सहयोगियों से गर्मजोशी से मुलाकात कर साफ कर दिया कि बंगाल के बाद पार्टी की दृष्टि अब यूपी पर है।

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति सपा के पीडीए के चक्रव्यूह में फंस गई। पिछड़ी एवं अनुसूचित जातियों के अलगाव से भाजपा की सीटें लगभग आधी रह गईं। अब भाजपा मिशन-2027 को साधने में जुटी है, जिसके लिए यूपी में घटक दलों के साथ समीकरण बनाकर रखने पर जोर है। पूर्वांचल में निषाद, राजभर, पटेल, एवं पश्चिम यूपी में बड़ी संख्या में जाटों का वोट है, जिसके जरिए सत्ता तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पिछले दिनों जहां योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 30 से ज्यादा विधान सभा सीटों पर दावेदारी जताकर भाजपा की धड़कन बढ़ाई, वहीं संजय निषाद ने 80 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने की बात कहकर आधी सीटों पर अपना दावा ठोंका है।

हाल में गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर में बिंद समाज के एक व्यक्ति की मौत पर संजय निषाद समेत समाज ने विरोध जताया। राजभर अपने बयानों से भाजपा की धड़कनें बढ़ाते रहे हैं। इन दोनों नेताओं के जवाब में भाजपा ने भी अपने कोटे से निषाद और राजभर समाज के नेताओं को मजबूत करने का प्रयास किया, लेकिन वह असर नहीं छोड़ पाए।

वहीं, कुर्मी समाज के पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बावजूद पूर्वांचल के कई जिलों में अपना दल का असर है, जिसके साधने के लिए भाजपा ने अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्री बनाया, जबकि आशीष पटेल योगी सरकार मे मंत्री हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों एवं किसानों के बीच पकड़ रखने वाले रालोद के मुखिया जयन्त चौधरी को मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया, जबकि विधायक अनिल कुमार यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

इसके बावजूद निषाद पार्टी, सुभासपा, अपना दल-एस एवं रालोद जैसे दल प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाकर भाजपा की बेचैनी का ग्राफ बढ़ा रहे हैं। घटक दल जानते हैं कि भाजपा के बिना उनकी जीत कठिन है। भाजपा को भी पता है कि सहयोगी दलों की नारागजी से सत्ता की सीढ़ी चढ़ने में मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में एनडीए के सभी दल ताकत बढ़ाकर एक दूसरे के साथ खड़े होने के बीच अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटे हैं।

#UPPolitics #Mission2027 #NDA #BJP #NarendraModi #SanjayNishad #OPRajbhar #JayantChaudhary #AnupriyaPatel #UPElection2027 #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #Politics

Previous article‘370 की बिरयानी’ विवाद पर रणवीर शौरी ने किया प्रणित मोरे का समर्थन, बोले- कॉमेडी का सम्मान करो
Next articleमध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ, बरेली व बाराबंकी जनपदों में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) द्वारा कुछ साल पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाने जा रहा है। अब उनके स्थान पर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर इन तीनों जिलों में लगाए जाएंगे। यह उपभोक्ताओं के घरों में नि:शुल्क लगाए जाएंगे। गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि इइएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं रखरखाव के अनुबंध की अवधि समाप्त होने वाली है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अन्तर्गत अब तक इन इइएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के स्थान पर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। उनके मुताबिक कार्यदायी संस्था मैसर्स इन्टैलीस्मार्ट एवं मैसर्स पोलारिस द्वारा शुरू कर दिया गया है। गर्ग के मुताबिक कार्यदायी संस्था कोई अतिरिक्त औपचारिकता उपभोक्ताओं से नहीं कराएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर मौसम बिगड़ा, तीन विमान लखनऊ डायवर्ट खासबात है कि इइएसएल मेक से अनुबंध समाप्ति के बाद भी उपभोक्ताओं को समय से बिल मिलते रहेंगे। बता दें कि उक्त तीनों जनपदों में करीब साढ़े तीन लाख के आसपास मीटर हैं, जिन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। 13 जून को मध्यांचल मेें पेंशन अदालत गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय में 13 जून की सुबह पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। फैमिली पेंशनर्स एवं पेंशनर्स अपनी समस्या लेकर यहां आ सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यदि कोई प्रकरण पेंशन से संबंधित लंबित है तो कर्मचारी व उनके परिजन पेंशन अदालत में जाकर उसका समाधान करा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

पीलीभीत में पंखे का कंडेंसर बदलते समय करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में छत के पंखे का खराब...

Recent Comments