Home CWN जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरी टाटा विंगर डिवाइडर से टकराई, 17...

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरी टाटा विंगर डिवाइडर से टकराई, 17 घायल

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी टाटा विंगर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर एन-111 के पास नामदा बस्ती के समीप हुए इस हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में वैन चालक के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना के वक्त टाटा विंगर में करीब 35 स्कूली बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार, वैन चिन्मया स्कूल के बच्चों को लेकर स्टेडियम की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया और जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का चेंबर तक फट गया। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को यह धमाके जैसी सुनाई दी। दुर्घटना के तुरंत बाद वैन में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों और चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और चालक का उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Tata Sons: चंद्रशेखरन की दोबारा ताजपोशी के खिलाफ क्यों थे नोएल टाटा? जानिए पूरा विवाद

टाटा समूह में चेयरमैन पद को लेकर एक बार फिर मतभेद सामने आए हैं। Tata Sons के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को पांच साल...

Air India Kanishka Bombing: 41 साल बाद जांच पर लग सकता है ब्रेक, पीड़ित परिवारों ने जताई नाराजगी

एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ बम धमाके की जांच को लेकर नया विवाद सामने आया है। 1985 में हुए इस आतंकी हमले की...

PM Modi Birthday: रणबीर-आलिया ने दिया खास तोहफा, 20 स्कूलों की जिम्मेदारी उठाने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी एक खबर चर्चा में है। दोनों ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Tata Sons: चंद्रशेखरन की दोबारा ताजपोशी के खिलाफ क्यों थे नोएल टाटा? जानिए पूरा विवाद

टाटा समूह में चेयरमैन पद को लेकर एक बार फिर मतभेद सामने आए हैं। Tata Sons के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को पांच साल...

Air India Kanishka Bombing: 41 साल बाद जांच पर लग सकता है ब्रेक, पीड़ित परिवारों ने जताई नाराजगी

एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’ बम धमाके की जांच को लेकर नया विवाद सामने आया है। 1985 में हुए इस आतंकी हमले की...

PM Modi Birthday: रणबीर-आलिया ने दिया खास तोहफा, 20 स्कूलों की जिम्मेदारी उठाने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी एक खबर चर्चा में है। दोनों ने...

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बाद वायरल हुआ सेलिब्रेशन, बल्लेबाज ने बताया असली राज

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा। उनकी इस पारी के साथ...

Recent Comments