अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के आगमन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर असीम गोयल ने सभी वरिष्ठ नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का अंबाला आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक है।
गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
नेताओं के स्वागत के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। पार्टी समर्थकों में वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
#NayabSaini #JPNadda #BJPHaryana #Ambala #AsimGoel #HaryanaPolitics #PoliticalNews #HindiNews








