90 के दशक में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अपने पेशेवर रिश्ते के साथ-साथ कथित अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब वर्षों बाद एक बार फिर दोनों का नाम सुर्खियों में है।
दरअसल, बॉलीवुड के वरिष्ठ पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने एक इंटरव्यू में ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
मंदिर में गुपचुप शादी का किया दावा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान ज्योति वेंकटेश ने दावा किया कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने कथित तौर पर मंदिर में गुपचुप शादी की थी। उनके अनुसार, उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार ने यह भी दावा किया कि उन्हें इस कथित शादी की जानकारी अभिनेता चिरंजीवी से मिली थी और यह सुनकर वह स्वयं भी हैरान रह गए थे।
#UrmilaMatondkar #RamGopalVarma #Bollywood #EntertainmentNews #CelebrityNews #RGV #BollywoodBuzz #HindiNews #ViralNews #FilmNews








