देहरादून जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कालसी में सबसे अधिक 116 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, विकासनगर में 68.5 मिलीमीटर, डोईवाला में 49 मिलीमीटर और मसूरी में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बारिश से चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
लगातार बारिश के चलते जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। इनमें लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड देहरादून के अंतर्गत आने वाला लांघा-मटौली मोटर मार्ग भी शामिल है।
लांघा-मटौली मोटर मार्ग के किमी सात पर मार्ग बंद होने की सूचना है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्ग को सुबह 11:30 बजे तक खोलने की संभावना जताई गई थी।
वहीं, बारिश से प्रभावित अन्य ग्रामीण मोटर मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर काम कर रही हैं। प्रशासन और विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा बंद मार्गों पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।#DehradunWeather #DehradunRain #DehradunNews #UttarakhandWeather #UttarakhandRain #UttarakhandNews #WeatherUpdate #RainAlert #Rainfall #Kalsi #Vikasnagar #Doiwala #Mussoorie #DehradunRainfall #UttarakhandWeatherUpdate #HeavyRain #RoadClosed #UttarakhandRoads #Monsoon #WeatherNews






