Home CWN नेकां में बढ़ी अंदरूनी कलह, नाराज विधायकों ने उमर और फारूक अब्दुल्ला...

नेकां में बढ़ी अंदरूनी कलह, नाराज विधायकों ने उमर और फारूक अब्दुल्ला के सामने रखीं 8 मांगें

 जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) में अंदरूनी असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के साथ बैठक कर अपनी मांगें दोहराईं। विधायकों ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाने, मंत्रिमंडल में व्याक फेरबदल करने और सरकार के कामकाज में निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने अपनी मांगों और शिकायतों का विस्तृत मांगपत्र भी पार्टी नेतृत्व को सौंपा है।

मुख्यमंत्री आवास पर सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस बैठक को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को दूर करने की दिशा में नेतृत्व की अहम पहल माना जा रहा है। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिलने और कुछ नेताओं को दोबारा जिम्मेदारियां दिए जाने से पार्टी के कई विधायक नाराज हैं। उनका मानना है कि मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियों का निर्धारण करते समय वरिष्ठता, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और विधायकों के राजनीतिक योगदान को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के सामने स्पष्ट किया है कि उनकी नाराजगी केवल मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी और सरकार के कामकाज में निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनदेखी भी इसका एक प्रमुख कारण है। उन्होंने संगठनात्मक फैसलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सुधार, वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से नियमित विचार-विमर्श तथा पार्टी के पूर्व निर्णयों को लागू करने की मांग भी उठाई है। विधायकों का जोर है कि महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित रहने के बजाय सामूहिक परामर्श से लिए जाने चाहिए।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे की बहाली के लिए पार्टी के चुनावी वादों को लेकर भी नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की गई है। विधायकों का मानना है कि इन मुद्दों पर पार्टी को अधिक सक्रिय राजनीतिक और संगठनात्मक पहल करनी चाहिए।

आगा रुहुल्लाह के इस्तीफे के बीच नेतृत्व के सामने नई चुनौती

नेकां में मौजूदा असंतोष ऐसे समय सामने आया है, जब श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने तीन नवंबर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे का एलान कर पार्टी नेतृत्व को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर किए गए चुनावी वादों पर अपेक्षित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था।

रुहुल्लाह और पार्टी नेतृत्व के बीच पिछले काफी समय से मतभेद चल रहे थे। आरक्षण नीति, अनुच्छेद 370 और पार्टी की राजनीतिक कार्यशैली को लेकर उनकी असहमति पहले भी सार्वजनिक हो चुकी थी। उनके इस्तीफे के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विधायकों की सामूहिक नाराजगी ने पार्टी नेतृत्व के सामने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की चुनौती और बढ़ा दी है।

रुहुल्लाह का पार्टी और संसद दोनों से अलग होने का फैसला ऐसे समय आया है, जब पार्टी के भीतर विभिन्न स्तरों पर नेतृत्व की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में इन दोनों घटनाक्रमों को पार्टी के भीतर असंतोष के अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण संकेतों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, नाराज विधायकों की मांगें और रुहुल्लाह के इस्तीफे के पीछे की परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन दोनों घटनाओं ने पार्टी नेतृत्व के सामने संवाद, जवाबदेही और संगठनात्मक सुधार का मुद्दा प्रमुखता से ला दिया है।

Previous articleइन महिलाओं के सामने आर्थिक चुनौतियां कम नहीं हैं। सीमित संसाधनों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच वे मेहनत से मिट्टी को आकार देकर दीये और अन्य सजावटी वस्तुएं तैयार करती हैं। दीपावली के मद्देनजर उनकी उम्मीदें भी बढ़ी हैं। त्योहार पर दीयों और मिट्टी की मूर्तियों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी की आस है। आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा का प्रयास स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। धौरहरा की महिलाएं मिट्टी के दीये और अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी पारंपरिक कला को आजीविका का साधन बना रही हैं। दीपावली पर इनके उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे महिलाओं की आय बढ़े और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।- जीतेन्द्र कुमार मिश्र, उपायुक्त एनआरएलएम
RELATED ARTICLES

नेकां में बढ़ी अंदरूनी कलह, नाराज विधायकों ने उमर और फारूक अब्दुल्ला के सामने रखीं 8 मांगें

 जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) में अंदरूनी असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज पार्टी विधायकों ने शुक्रवार...

इन महिलाओं के सामने आर्थिक चुनौतियां कम नहीं हैं। सीमित संसाधनों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच वे मेहनत से मिट्टी को आकार देकर दीये...

दीपावली के त्योहार पर घरों और आंगनों को रोशन करने के लिए बाजारों में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने लगी है। इन दीयों...

धनतेरस पर बर्तन बाजार में बढ़ी रौनक, तांबे-पीतल के बर्तनों की बिक्री में 30 फीसदी उछाल

धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बर्तन बाजार में तांबे और पीतल से बने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नेकां में बढ़ी अंदरूनी कलह, नाराज विधायकों ने उमर और फारूक अब्दुल्ला के सामने रखीं 8 मांगें

 जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) में अंदरूनी असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। हालिया मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज पार्टी विधायकों ने शुक्रवार...

इन महिलाओं के सामने आर्थिक चुनौतियां कम नहीं हैं। सीमित संसाधनों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच वे मेहनत से मिट्टी को आकार देकर दीये...

दीपावली के त्योहार पर घरों और आंगनों को रोशन करने के लिए बाजारों में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने लगी है। इन दीयों...

धनतेरस पर बर्तन बाजार में बढ़ी रौनक, तांबे-पीतल के बर्तनों की बिक्री में 30 फीसदी उछाल

धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बर्तन बाजार में तांबे और पीतल से बने...

आरा जंक्शन पर नांदेड़-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव, भोजपुर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बिहार के भोजपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नांदेड़-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन अब आरा जंक्शन...

Recent Comments