पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। देश में बोतलबंद पानी के कारोबार से जुड़ी पांच कंपनियां खाद्य सुरक्षा जांच के घेरे में आ गई हैं। इनमें बिसलेरी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। पानी के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।
जानकारी के मुताबिक, पांच कंपनियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है। वहीं, इनमें से दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
FSSAI खाद्य और पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच करता है। पानी के सैंपल फेल होने का मतलब है कि संबंधित उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे मामलों में संबंधित कंपनियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। हालांकि, किसी कंपनी के सैंपल फेल होने के आधार पर उसके सभी उत्पादों को खराब नहीं माना जा सकता। जांच और कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
अब सवाल यह है कि पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों की जवाबदेही कितनी तय होगी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?
#Bisleri #FSSAI #WaterQuality #PackagedDrinkingWater #FoodSafety #BisleriNews #FoodSafetyIndia #WaterSample #IndiaNews #BreakingNews






