Home National बोकारो में तिहरा हत्याकांड: पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से दंपती और बहू की...

बोकारो में तिहरा हत्याकांड: पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से दंपती और बहू की बेरहमी से हत्या

झारखंड के बोकारो जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नावाडीह थाना क्षेत्र से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप गांव के ही पड़ोसी राजू सिंह पर है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों में एक वृद्ध दंपती और उनकी बहू शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने लोगों के सामने ही एक-एक कर तीनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। सबसे पहले उसने वृद्ध महिला पर गर्दन और सिर पर वार किया। पत्नी को बचाने पहुंचे उसके पति पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बीच-बचाव करने आई बहू को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद तीनों शव लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, दंपती की बहू पर उस समय हमला किया गया, जब वह धान का बिचड़ा लेकर खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि आरोपी ने घर के बाहर सड़क पर ही उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

#Bokaro #Jharkhand #TripleMurder #CrimeNews #BokaroNews #JharkhandNews #BreakingNews #HindiNews #MurderCase #PoliceInvestigation

RELATED ARTICLES

निजी यूनिवर्सिटी मुनाफे का जरिया नहीं, शिक्षा के लिए हो काम: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों के संचालन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों का मूल...

ग्रीनलैंड पर अमेरिका-डेनमार्क में समझौता, ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी अमेरिकी नियंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 18 सितंबर को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच हुए प्रस्तावित समझौते की जानकारी दी।...

पाकिस्तान में पुलिस कंपाउंड की मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। हमलावर ने पुलिस कंपाउंड के अंदर स्थित मस्जिद को निशाना बनाया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निजी यूनिवर्सिटी मुनाफे का जरिया नहीं, शिक्षा के लिए हो काम: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों के संचालन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों का मूल...

ग्रीनलैंड पर अमेरिका-डेनमार्क में समझौता, ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी अमेरिकी नियंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 18 सितंबर को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच हुए प्रस्तावित समझौते की जानकारी दी।...

पाकिस्तान में पुलिस कंपाउंड की मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। हमलावर ने पुलिस कंपाउंड के अंदर स्थित मस्जिद को निशाना बनाया।...

बांग्लादेश में डेंगू का कहर, अस्पतालों में बेड पड़े कम; फर्श और बरामदों में इलाज को मजबूर मरीज

बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। राजधानी ढाका समेत आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के...

Recent Comments