Home CWN मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 25 राज्यों में 7 दिन तक भारी बारिश...

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 25 राज्यों में 7 दिन तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

श में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 8 जून को मानसून ने अरब सागर के और अधिक हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ नए इलाकों में दस्तक दे दी है। वहीं अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 और 12 जून को आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आइए क्षेत्रवार जानते हैं मौसम का हाल.,..

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन राज्यों में 11 और 12 जून को इन राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 11-12 जून को धूलभरी आंधी का अलर्ट है। 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में 13-14 जून के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां 10 से 14 जून के बीच बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। एमपी और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बिहार में 10 से 12 जून और ओडिशा में 11-12 जून को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल (गंगा तटीय इलाके) में 10 से 12 जून के बीच आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

केरल और कर्नाटक में मानसून के चलते आज यानी 9 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 12 जून तक गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।

RELATED ARTICLES

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 25 राज्यों में 7 दिन तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

श में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 8 जून को मानसून ने अरब सागर...

Trump ने Netanyahu को दी चेतावनी! ईरान पर हमले के बीच Israel को कहा- संभलकर चलो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सावधान रहने के लिए कहा और ईरान के खिलाफ जवाबी हमले रोकने का...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका? TMC में विद्रोह, बगावत और टूट की चर्चा से बंगाल की राजनीति में हलचल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एकमात्र झटका नहीं थे। बंगाल में टीएमसी की इस करारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 25 राज्यों में 7 दिन तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

श में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 8 जून को मानसून ने अरब सागर...

Trump ने Netanyahu को दी चेतावनी! ईरान पर हमले के बीच Israel को कहा- संभलकर चलो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सावधान रहने के लिए कहा और ईरान के खिलाफ जवाबी हमले रोकने का...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका? TMC में विद्रोह, बगावत और टूट की चर्चा से बंगाल की राजनीति में हलचल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एकमात्र झटका नहीं थे। बंगाल में टीएमसी की इस करारी...

खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक | Khan Sir News

Khan Sir News: गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की थी, जिसके बाद पटना डिस्ट्रिक्ट...

Recent Comments