Home National मुंबई के मलाड में पटाखे की दुकान में धमाका, छत गिरने से...

मुंबई के मलाड में पटाखे की दुकान में धमाका, छत गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत

मुंबई के मलाड इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पटाखों की एक दुकान में धमाके के बाद दुकान की छत ढह गई। इस हादसे में 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मलाड में पटाखे की दुकान में अचानक धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान की छत गिर गई। हादसे के दौरान वहां मौजूद 16 वर्षीय लड़का इसकी चपेट में आ गया। मलबे में दबने से उसकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात करीब 9 बजकर 56 मिनट पर मालाड पश्चिम के मालवानी इलाके में अब्दुल हमीद मार्ग पर गेट नंबर 8 के पास हुई। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मृतक की पहचान 16 वर्षीय शाहनवाज नियाज खान के रूप में हुई है। आग में वह 100 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग ने रात 10 बजकर 36 मिनट तक आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने पटाखों के भंडारण और दुकानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#MumbaiFire #MaladFire #Malvani #FirecrackerShop #MumbaiNews #BreakingNews #FireAccident #ShahnawazKhan #MaharashtraNews #HindiNews

RELATED ARTICLES

जमानत मिलने के बाद भी डेढ़ महीने जेल में रहा आरोपी, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश में न्यायिक प्रक्रिया और जेल प्रशासन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आरोपी को अदालत से जमानत मिलने के...

मुंबई के मलाड में पटाखे की दुकान में धमाका, छत गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत

मुंबई के मलाड इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पटाखों की एक दुकान में धमाके के बाद दुकान की...

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में बड़ा हादसा, ETP टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

तमिलनाडु के होसुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में ETP यानी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जमानत मिलने के बाद भी डेढ़ महीने जेल में रहा आरोपी, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश में न्यायिक प्रक्रिया और जेल प्रशासन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आरोपी को अदालत से जमानत मिलने के...

मुंबई के मलाड में पटाखे की दुकान में धमाका, छत गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत

मुंबई के मलाड इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पटाखों की एक दुकान में धमाके के बाद दुकान की...

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में बड़ा हादसा, ETP टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

तमिलनाडु के होसुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में ETP यानी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक...

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था PM पद? ‘बिल्कुल नहीं’ से ‘ठीक है’ और फिर ‘No’ तक, जानिए पूरी कहानी

साल 2004... लोकसभा चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी...

Recent Comments