Home National रांची में प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा प्रवक्ता ने साइबर थाने...

रांची में प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा प्रवक्ता ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रांची साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष साइबर जांच की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, इंस्टाग्राम पर ‘ऋषिकेश चौहान’ नाम के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे अंतिम संस्कार के रूप में प्रदर्शित किया गया। भाजपा का आरोप है कि इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई दिखाई गई और अंतिम संस्कार से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह टिप्पणी रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर किए जाने का दावा है।

अजय साह ने शिकायत में कहा कि राजनीतिक मतभेद और सरकार या नेताओं की आलोचना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन किसी जीवित प्रधानमंत्री को मृत दर्शाने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करना आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने और लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया।

डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने साइबर पुलिस से संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की IP लॉग, लॉगिन हिस्ट्री, डिवाइस डिटेल, लिंक्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल और मेटाडाटा सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के माध्यम से अकाउंट संचालक की वास्तविक पहचान सामने लाई जानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मुदित चंदेल, विश्वजीत सिंह, राजकिशोर साहू, महेश महतो, अमन कुमार और सुमित साहू भी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।#RanchiNews #JharkhandNews #PMModi #NarendraModi #PMModiNews #BJP #BJPNews #CyberCrime #CyberPolice #RanchiCyberPolice #SocialMediaPost #ObjectionablePost #PoliticalNews #JharkhandPolitics #BreakingNews #LatestNews #रांची #झारखंड #पीएममोदी #साइबरक्राइम #भाजपा

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु में विजय की TVK INDIA गठबंधन में शामिल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 15 अक्टूबर को प्रदर्शन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) औपचारिक रूप से INDIA...

तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां केस दर्ज, SIT करेगी जांच

तमिलनाडु में जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ कथित दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज होने वाला...

युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी प्रियंका की वायुसेना में वापसी, ट्रेनिंग के बाद स्क्वाड्रन लीडर पद पर होंगी बहाल

युद्ध में अपने पति को खोने के बाद भी देशसेवा का संकल्प कायम रखने वाली प्रियंका जल्द ही भारतीय वायुसेना में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तमिलनाडु में विजय की TVK INDIA गठबंधन में शामिल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 15 अक्टूबर को प्रदर्शन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) औपचारिक रूप से INDIA...

तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां केस दर्ज, SIT करेगी जांच

तमिलनाडु में जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ कथित दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज होने वाला...

युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी प्रियंका की वायुसेना में वापसी, ट्रेनिंग के बाद स्क्वाड्रन लीडर पद पर होंगी बहाल

युद्ध में अपने पति को खोने के बाद भी देशसेवा का संकल्प कायम रखने वाली प्रियंका जल्द ही भारतीय वायुसेना में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।...

‘गांधी, नेहरू और अंबेडकर भारत की आत्मा, दिमाग और रीढ़ की हड्डी’, दीपक ने केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता दीपक ने गांधी, नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत की आत्मा, दिमाग और रीढ़ की हड्डी बताया है। उन्होंने इन तीनों...

Recent Comments