Home CWN वैभव सूर्यवंशी बने बिहार की नई पहचान! स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने...

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार की नई पहचान! स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने बताया ‘Real PR Ambassador’

स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को बिहार का सबसे बड़ा पीआर एंबेसडर बताया है। उनके वीडियो में बिहार की बदलती पहचान और युवाओं में आत्मविश्वास पर जोर दिया गया है।

पटना। IPL Star Vaibhav Suryhavanshi: आईपीएल में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बना चुके युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं।

इस बार वजह उनका कोई रिकॉर्ड या मैच नहीं, बल्कि प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर रिद्ध‍िमा पाठक का एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने वैभव को बिहार का सबसे बड़ा पीआर एंबेसडर बताया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में रिद्धिमा पाठक ने बिहारी पहचान से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए हैं।

खुद को बिहारी बताने से झ‍िझकते थे युवा
उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई लोग खुद को बिहारी बताने से झिझकते थे।

उनके अनुसार, बिहार की छवि को लेकर बनी धारणाओं के कारण अक्सर लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था।

रिद्धिमा ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदलीं और कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का काम किया।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता और Gangs of Wasseypur जैसी फिल्मों ने पूर्वी भारत के युवाओं के भीतर एक अलग आत्मविश्वास पैदा किया।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धोनी का शहर रांची और वासेपुर दोनों वर्तमान में झारखंड में हैं, इसलिए उस दौर की सकारात्मक पहचान का बड़ा हिस्सा झारखंड के खाते में चला गया।

अब बिहार को मिला अपना चेहरा
रिद्धिमा के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी बिहार की नई पहचान बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि वैभव एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी पहचान पूरी तरह बिहार से जुड़ी है।

उनकी सफलता ने राज्य के युवाओं को नया आत्मविश्वास दिया है। उनके मुताबिक अब बिहार के युवा गर्व के साथ अपनी पहचान जाहिर कर सकते हैं।

वीडियो में उन्होंने कहा कि वैभव की उपलब्धियां केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे बिहार की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं, प्रतिभा और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
रिद्धिमा का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वैभव सूर्यवंशी की सफलता ने बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी है।

वहीं कुछ लोगों ने इसे बिहार के बदलते आत्मविश्वास और नई पहचान का प्रतीक बताया।रिद्धिमा पाठक देश की जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, एंकर और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट हैं। वह क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल समेत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुकी हैं।

आईपीएल, आईसीसी टूर्नामेंट और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनकी एंकरिंग को काफी पसंद किया जाता है। बिहार से जुड़ी पृष्ठभूमि रखने वाली रिद्धिमा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र की नौकरी छोड़ स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

RELATED ARTICLES

खान सर का कोचिंग सेंटर बंद, सड़क पर उतरे छात्र; फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद पटना में हंगामा

पटना में मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए बवाल और कथित फायरिंग की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया...

दिल्ली में O Zone पर सियासी संग्राम: Manoj Tiwari और AAP विधायक Sanjeev Jha आमने-सामने

दिल्ली में 'O जोन' को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज...

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, एयर डिफेंस ने रोका हमला? Gulf में बढ़ा युद्ध का खतरा

ईरान ने बुधवार को फारस की खाड़ी में अमेरिका के अटैक का जवाब देते हुए कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले किए। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खान सर का कोचिंग सेंटर बंद, सड़क पर उतरे छात्र; फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद पटना में हंगामा

पटना में मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए बवाल और कथित फायरिंग की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया...

दिल्ली में O Zone पर सियासी संग्राम: Manoj Tiwari और AAP विधायक Sanjeev Jha आमने-सामने

दिल्ली में 'O जोन' को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज...

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, एयर डिफेंस ने रोका हमला? Gulf में बढ़ा युद्ध का खतरा

ईरान ने बुधवार को फारस की खाड़ी में अमेरिका के अटैक का जवाब देते हुए कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले किए। इस...

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार की नई पहचान! स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने बताया ‘Real PR Ambassador’

  स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को बिहार का सबसे बड़ा पीआर एंबेसडर बताया है। उनके वीडियो में बिहार की बदलती...

Recent Comments