Home CWN ‘जब पुलिस ही वसूली करने लगे...’ SC की सख्त टिप्पणी | 3...

‘जब पुलिस ही वसूली करने लगे…’ SC की सख्त टिप्पणी | 3 रेलवे पुलिसकर्मियों की जमानत रद्द

‘जब पुलिस ही वसूली करने लगे तो लोग बेबस हो जाते हैं’, SC ने मुंबई के 3 रेलवे पुलिसकर्मियों की जमानत की रद
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर नाबालिग के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति से जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोपी तीन रेलवे पुलिसकर्मियों की अग्रिम जमानत रद कर दी है। इन पुलिसकर्मियों को पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह राहत दी थी।
मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि जब कानून लागू करने वाले ही जबरन वसूली करने लगें, तो नागरिक असहाय होकर देखता रह जाता है और उसके पास चुपचाप झुकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता।पुलिसकर्मी के लिए अलग-अलग पैमाने
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को अस्पष्ट बताते हुए उसे खारिज कर दिया। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि अपने पद का दुरुपयोग करने वाले किसी पुलिस अधिकारी के मामले से निपटते समय, “एक आम आरोपी व्यक्ति पर लागू होने वाली सामान्य धारणाएं लागू नहीं होंगी।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना पिछले साल अगस्त महीने की है। एक यात्री अपने एक नाबालिग बच्चे के साथ राजस्थान जा रहा था। यात्री ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके पास से 14 ग्राम सोने का बिस्कुट और 31,900 रुपये नकद मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था और फिर उससे जबरन वसूली की गई।
इस मामले में पुलिसकर्मियों की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई हैं। हाल ही में डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के बाद राज्य सरकार द्वारा तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
RELATED ARTICLES

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला! आग का गोला बना टर्मिनल, भारतीय नागरिक की मौत

कुवैत ने सर्विलांस फुटेज जारी किया है, जिसमें वह पल दिखाया गया है जब एक ईरानी ड्रोन ने कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

40 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री | बेटे की मौत के बाद पिघला कातिल का दिल | Kerala Crime Story

केरलम में गिल्ट से भरे कबूलनामे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। इस खुलासे ने चार दशक पुरानी मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी...

कर्नाटक में फिर दो सत्ता केंद्र? CM बने डीके शिवकुमार, लेकिन कैबिनेट में दिखी सिद्दरमैया की ताकत

कर्नाटक में फिर बनेंगे सत्ता के दो केंद्र? सीएम तो बन गए डीके शिवकुमार, लेकिन कैबिनेट पर सिद्दरमैया की छाप डीके शिवकुमार की लंबे समय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला! आग का गोला बना टर्मिनल, भारतीय नागरिक की मौत

कुवैत ने सर्विलांस फुटेज जारी किया है, जिसमें वह पल दिखाया गया है जब एक ईरानी ड्रोन ने कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

40 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री | बेटे की मौत के बाद पिघला कातिल का दिल | Kerala Crime Story

केरलम में गिल्ट से भरे कबूलनामे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। इस खुलासे ने चार दशक पुरानी मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी...

कर्नाटक में फिर दो सत्ता केंद्र? CM बने डीके शिवकुमार, लेकिन कैबिनेट में दिखी सिद्दरमैया की ताकत

कर्नाटक में फिर बनेंगे सत्ता के दो केंद्र? सीएम तो बन गए डीके शिवकुमार, लेकिन कैबिनेट पर सिद्दरमैया की छाप डीके शिवकुमार की लंबे समय...

‘जब पुलिस ही वसूली करने लगे…’ SC की सख्त टिप्पणी | 3 रेलवे पुलिसकर्मियों की जमानत रद्द

‘जब पुलिस ही वसूली करने लगे तो लोग बेबस हो जाते हैं’, SC ने मुंबई के 3 रेलवे पुलिसकर्मियों की जमानत की रद सुप्रीम कोर्ट...

Recent Comments