Home National सारण में युवक की गला रेतकर हत्या, हरियाणा से लौटे थे घर

सारण में युवक की गला रेतकर हत्या, हरियाणा से लौटे थे घर

सारण जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत साईंपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान साईंपुर गांव निवासी दुखी राम के 45 वर्षीय पुत्र सोहन राम के रूप में की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार, सोहन राम हरियाणा में स्पोर्ट्स लाइन से जुड़े कार्य करते थे और वहीं रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को ही हरियाणा से अपने गांव लौटे थे। देर रात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।

#SaranNews #BiharCrime #MurderCase #BreakingNews #Siswan #CrimeNews #BiharNews #HindiNews #SaranPolice #Harayana

RELATED ARTICLES

हिमाचल में बादल फटा: शाहपुर की बोह घाटी में 18 घर और स्कूल भवन बहे, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में 18 घरों के साथ...

फेस रिकग्निशन सिस्टम से एक और आतंकी OGW गिरफ्तार, 22 दिनों में 6 आरोपी पकड़े गए

अनंतनाग। श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए प्रभावी साबित हो...

रांची में बेअसर हुई मच्छर मारने की दवा, अब कैमिकल बदलने की तैयारी में नगर निगम

रांची। राजधानी रांची में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए वर्षों से इस्तेमाल की जा रही दवा अब प्रभावी नहीं रह गई है। लगातार उपयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हिमाचल में बादल फटा: शाहपुर की बोह घाटी में 18 घर और स्कूल भवन बहे, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में 18 घरों के साथ...

फेस रिकग्निशन सिस्टम से एक और आतंकी OGW गिरफ्तार, 22 दिनों में 6 आरोपी पकड़े गए

अनंतनाग। श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए प्रभावी साबित हो...

रांची में बेअसर हुई मच्छर मारने की दवा, अब कैमिकल बदलने की तैयारी में नगर निगम

रांची। राजधानी रांची में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए वर्षों से इस्तेमाल की जा रही दवा अब प्रभावी नहीं रह गई है। लगातार उपयोग...

महंत दिनेंद्रदास का बड़ा बयान: ‘मैं मानसिक रोगी नहीं, मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश’

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्रदास मंगलवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे...

Recent Comments