Home National नोएडा में कूड़ा कलेक्शन को मिलेगा नया आयाम, गांवों की तंग गलियों...

नोएडा में कूड़ा कलेक्शन को मिलेगा नया आयाम, गांवों की तंग गलियों में बाइक और ई-रिक्शा से उठेगा कचरा

शहर में डोर-टू-डोर कचरण संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में एक विस्तृत सर्वे कराया है। सर्वे में सामने आया है कि पूरे शहर के सेक्टरों और गांवों से प्रभावी ढंग से कचरा एकत्र करने के लिए करीब 400 वाहनों की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान में उपलब्ध वाहनों की संख्या इस आवश्यकता का लगभग 35 से 40 प्रतिशत ही है।

प्राधिकरण सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि शहर के अधिकांश सेक्टरों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से संचालित हो रही है, लेकिन गांवों में स्थिति भिन्न है। वहां की कई गलियां इतनी संकरी हैं कि बड़े कचरा वाहनों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता। इसी वजह से कई स्थानों पर नियमित कूड़ा उठान प्रभावित होता है।

डोर-टू-डोर सेवा होगी उपलब्ध

गांवों में कचरा संग्रहण को सुचारु बनाने के लिए बाइक और ई-रिक्शा जैसे छोटे वाहनों के उपयोग का विकल्प भी देखा जा रहा है। इन वाहनों के जरिए घरों से कचरा एकत्र कर उसे बड़े ट्रांसपोर्ट वाहनों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे उन क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर सेवा उपलब्ध हो सकेगी जहां वर्तमान व्यवस्था प्रभावी नहीं है।

नोएडा से रोजाना कितना कूड़ा निकलता है?

प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में नोएडा से प्रतिदिन लगभग 1000 टन (टीपीडी) ठोस कचरा निकल रहा है। शहर की बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए आने वाले सालों में यह मात्रा बढ़कर करीब 1200 टन प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

पीलीभीत में पंखे का कंडेंसर बदलते समय करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में छत के पंखे का खराब...

Recent Comments