Home CWN मां की प्रॉपर्टी हड़पकर घर से निकाला! सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को...

मां की प्रॉपर्टी हड़पकर घर से निकाला! सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक ऐसे मामले की सुनवाई हुई, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां की सारी प्रॉपर्टी पहले अपने नाम करवा ली और फिर उसे घर से निकाल दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने व्यक्ति को कड़ी फटकार लगाई।

कोर्ट ने कहा कि अगर उसने अपनी मां की देखभाल नहीं की, तो संपत्ति का गिफ्ट डीड रद कर दिया जाएगा। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बेटे की अपील में कोई दम नहीं है।हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ की थी अपील
मामला पहले तेलंगाना हाई कोर्ट पहुंचा था। हाई कोर्ट ने गिफ्ट डीड को रद कर संपत्ति मां को वापस सौंप दी थी। बेटे ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।अदालत ने गौर किया कि बेटे ने मां की सहमति के बिना उनके जॉइंट अकाउंट से 1.6 करोड़ रुपये निकाले थे। कोर्ट ने उसे रिश्ते को सुधारने और मां के साथ बातचीत के लिए मीडिएशन करने का एक आखिरी मौका दिया।

कोर्ट ने कहा- अपना व्यवहार देखो
कोर्ट ने कहा, ‘अपना व्यवहार देखो। संपत्ति पर कब्जा करने के बाद तुमने मां को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया और अब तुम उन्हें वापस नहीं लाना चाहते। हाई कोर्ट के निष्कर्ष बहुत साफ हैं। एक बेटे ने अपनी मां के साथ क्या किया है।’

दरअसल हाई कोर्ट ने मामले में दिए आदेश में कहा था कि यह मानना मुश्किल है कि कोई बेटा अपनी बूढ़ी माँ से इतने मामूली मुद्दों पर रिश्ते तोड़ने को सही ठहरा सकता है। ऐसा व्यवहार, खासकर जब यह संपत्ति और फंड के ट्रांसफर के ठीक बाद होता है, तो लेन-देन के पीछे के असली इरादे को उजागर करता है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फरीदाबाद की भाटिया कॉलोनी में नई सीवर लाइन का निर्माण शुरू, 1,000 परिवारों को मिलेगी राहत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की दिशा...

झारखंड के रांगा में पिता ने कुल्हाड़ी से की इकलौते बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमले की कोशिश; आरोपी फरार

झारखंड के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...

हंदवाड़ा में ड्यूटी के दौरान CRPF हेड कांस्टेबल की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरे; हार्ट अटैक की आशंका

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा स्थित जिला पुलिस लाइन (DPL) में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हेड कांस्टेबल का रविवार देर रात अचानक...

पीलीभीत में पंखे का कंडेंसर बदलते समय करंट लगने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में छत के पंखे का खराब...

Recent Comments