Home National '40-50 का दिन का पिकनिक हैं बड़ी फिल्में...' Manoj Bajpayee क्यों रिजेक्ट...

’40-50 का दिन का पिकनिक हैं बड़ी फिल्में…’ Manoj Bajpayee क्यों रिजेक्ट करते हैं मेनस्ट्रीम फिल्में? एक्टर ने खोला राज

एक समय था जब मनोज बाजपेयी ‘वीर-जारा’, ‘राजनीति’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी कमर्शियल मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्मों में नजर आते थे। लेकिन पिछले दशक में इस एक्टर ने अपना ध्यान छोटी, इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम करने की ओर लगाया है।

उनकी हालिया फिल्म ‘गवर्नर’ (Governor), उनकी तारीफ बटोरने वाली कम बजट की फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम है। अनुभवी एक्टर ने इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए अपने प्यार और उन्हें वापस मेनस्ट्रीम सिनेमा में लाने के लिए क्या जरूरी है, इस बारे में हाल ही में बात की।

बिग बजट फिल्में क्यों नहीं करते मनोज बाजपेयी?

इस सवाल के जवाब में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने कहा, ‘मेरे पास में बिग बजट फिल्म बहुत आती है। हां और ऐसा नहीं है कि टेम्पटेशन नहीं होती है कि भाई कुछ उसमें कुछ नहीं करो। आपको जाना है। बढ़िया सी वैन में बैठूंगा। अच्छी-अच्छी चीज ऑर्डर करूंगा। क्या स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है? सीन मिलेगा, पढ़ूंगा। लाइनें याद करके जाके थोड़ी कॉमेडी कर दूंगा। 40 दिन 50 दिन जो है, एक तरीके की पिकनिक होगी’।

क्यों कर रहे छोटे बजट की फिल्में?

मनोज बाजपेयी ने छोटी बजट की फिल्मों को करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘असल में, अगर मैं आपसे कहूं , तो आप यकीन नहीं करेंगे, दरअसल यहां मेरा मन लगता है। मुझे अपनी परफॉर्मेंस में बहुत मजा आता है जब मैं कुछ ऐसा कर रहा होता हूं कि मेरे आस-पास के लोग भी हैरान हो जाते हैं, जैसे “क्या यह मनोज बाजपेयी है?” यह एक किक है। तो मैं उस किक के लिए क्यों ना मैं मिडिल ऑफ द रोड सिनेमा या इंडिपेंडेंट सिनेमा करूं।

गवर्नर में नजर आए मनोज बाजपेयी

मनोज की हालिया फिल्म ‘गवर्नर’ एक कम बजट वाली इंडिपेंडेंट फिल्म है, जिसे पिछले हफ्ते भारत में सीमित तौर पर रिलीज किया गया। चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमन की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 1990 के आर्थिक संकट से भारत को उबारने में वेंकिटरमन की भूमिका को दिखाती है।

#ManojBajpayee #GovernorMovie #IndependentCinema #Bollywood #HindiCinema #ManojBajpayeeInterview #Governor #EntertainmentNews #BollywoodNews #IndianCinema #ActorManojBajpayee #FilmIndustry #MovieNews #LatestEntertainmentNews #Cinema

RELATED ARTICLES

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में ही ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात टिब्बा रोड स्थित...

Recent Comments