Home National लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में ही ताबड़तोड़ फायरिंग

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में ही ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात टिब्बा रोड स्थित स्वतंत्र नगर इलाके में हुई। मृतक अपने तीन दोस्तों को घर छोड़ने के लिए आया था। इसी दौरान दूसरी कार में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने उसकी कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में बैठे तीन युवक किसी तरह बाहर निकलकर गली की ओर भाग गए, लेकिन कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया।

कार के अंदर ही चली गई जान

हमलावरों ने कार पर करीब पांच गोलियां चलाईं। गोलियां लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गोलीबारी की पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए फुटेज में हमलावर कार पर लगातार गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।#LudhianaNews #LudhianaMurder #PunjabNews #CrimeNews #Shooting #CCTVFootage #PunjabPolice #BreakingNews

RELATED ARTICLES

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में ही ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात टिब्बा रोड स्थित...

Recent Comments