Home National FBI की Most Wanted लिस्ट में भारतीय गैंगस्टर Nitish Kaushal | Bhagwanpuria...

FBI की Most Wanted लिस्ट में भारतीय गैंगस्टर Nitish Kaushal | Bhagwanpuria Gang पर बड़ा एक्शन | Breaking News

 अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपने ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है। कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप है और एफबीआई अब भगवानपुरिया गैंग के करीब पहुंच रही है।

एफबीआई ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिक कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के लिए हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें अपहरण और मारपीट जैसी वारदातें शामिल हैं।

एफबीआई ने क्या कहा?

जांच एजेंसी ने कहा, “नीतीश कौशल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित तौर पर शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त है।”

एफबीआई की लोगों से अपील

एफबीआई ने कहा कि कौशल को हथियारबंद, खतरनाक और भागने की फिराक में रहने वाला व्यक्ति माना जाना चाहिए। जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कौशल के बारे में कोई जानकारी हो तो वे स्थानीय एफबीआई ऑफिस, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।

क्या आरोप लगे?

एजेंसी ने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय था। एफबीआई के अनुसार, लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 25 जून को कौशल के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया। उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइजेशन्स (RICO) के तहत साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

एफबीआई की यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई है। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में छापे मारे गए और कानून प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इससे भारत में जड़ें जमा चुके अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करने पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय फोकस का पता चलता है।

#FBI #NitishKaushal #MostWanted #BhagwanpuriaGang #BreakingNews #IndiaNews #CrimeNews #Gangster #FBIInvestigation #LatestNews #InternationalCrime #DrugTrafficking #Kidnapping #MurderCase #HindiNews #NewsUpdate #OrganizedCrime #TopNews #AmericaNews #TrendingNews

RELATED ARTICLES

Milky Way में मिली ‘चीनी’! अंतरिक्ष में Sugar Molecules की बड़ी खोज, क्या मिलेगी Alien Life? | Space News

 स्पेन के खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा मिल्की वे के एक विशाल गैसीय बादल में चीनी (शर्करा) के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया है।...

Army Chief General Manoj Pande ने LoC पर जवानों संग मनाया New Year | कुपवाड़ा से भावुक तस्वीरें | Breaking News

देशभर में नए साल का जश्न जोरो-शोरो के साथ मनाया जा रहा है। इस जश्न में मुश्किल परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में तैनात...

Iran-US Tension: होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा! अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर शुरू की | Breaking News

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में ईरानी बंदरगाहों पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Milky Way में मिली ‘चीनी’! अंतरिक्ष में Sugar Molecules की बड़ी खोज, क्या मिलेगी Alien Life? | Space News

 स्पेन के खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा मिल्की वे के एक विशाल गैसीय बादल में चीनी (शर्करा) के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया है।...

Army Chief General Manoj Pande ने LoC पर जवानों संग मनाया New Year | कुपवाड़ा से भावुक तस्वीरें | Breaking News

देशभर में नए साल का जश्न जोरो-शोरो के साथ मनाया जा रहा है। इस जश्न में मुश्किल परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में तैनात...

Iran-US Tension: होर्मुज में बढ़ा युद्ध का खतरा! अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर शुरू की | Breaking News

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में ईरानी बंदरगाहों पर...

Russia Sanctions Bill: अमेरिका ने बदला बड़ा फैसला! भारत-चीन पर टैरिफ में राहत | Latest News

अमेरिकी सीनेटरों ने मंगलवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक का संशोधित संस्करण पेश किया है। दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा समर्थित इस...

Recent Comments