नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में मतदाता सूची से जुड़े SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म फोटोकॉपी की एक दुकान से मिलने के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एक निजी फोटोकॉपी दुकान से करीब 3,400 SIR फॉर्म बरामद होने के मामले में पुलिस ने BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, मामले में लापरवाही के आरोप में 5 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में SIR फॉर्म एक फोटोकॉपी दुकान में पाए गए। ये फॉर्म मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित बताए जा रहे हैं। फॉर्म के इस तरह निजी दुकान तक पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गई।
मामले में BJP युवा मोर्चा की नोडल कमेटी से जुड़े सूरज पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित ये दस्तावेज फोटोकॉपी की दुकान तक कैसे पहुंचे और इस पूरी प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।
इधर, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 BLO को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों की भूमिका और दस्तावेजों के निजी स्तर पर पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
SIR प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों का इस तरह निजी स्थान पर मिलना चुनावी रिकॉर्ड की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े करता है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फॉर्म दुकान तक कैसे पहुंचे और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं।#NaviMumbai #SIRForm #SIR #BJP #BJPLeader #FIR #BLO #ElectionNews #MaharashtraNews #NaviMumbaiNews #VoterList #ElectionCommission #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews






