Home National लातेहार में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से पुल के नीचे 20...

लातेहार में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से पुल के नीचे 20 फीट खाई में गिरी कार; बच्चा समेत तीन सुरक्षित

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा–रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरछिया नदी पुल के समीप एक कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार एक मासूम बच्चे समेत तीनों लोग सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

रांची से गया जा रही थी कार

जानकारी के अनुसार, कार रांची से बिहार के गया जिले के सकड़िया मोड़ स्थित गांव जा रही थी। वाहन का नंबर BR01DU 2199 बताया गया है।

कार में मुन्ना कुमार (पिता- स्वर्गीय कपिलदेव महतो), अंकित कुमार (पिता- गुलजारी कुमार) और मासूम निकित कुमार सवार थे।

टायर फटने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बरछिया नदी पुल के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पुल से नीचे जा गिरी।

स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

#LateharNews #JharkhandNews #RoadAccident #Bariahtu #RoadSafety #AccidentNews

RELATED ARTICLES

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

जुहू ISKCON मंदिर के तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं कई खामियां

मुंबई। महाराष्ट्र के Food and Drug Administration (FDA) ने जुहू स्थित ISKCON मंदिर परिसर में संचालित तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए...

Recent Comments