नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बीते रविवार को इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने PG संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में PG संचालक की गिरफ्तारी हो चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, सुधांशु से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी साझा की जाएगी।





