Home National चरस तस्करी में गिरफ्तार लैब अटेंडेंट बर्खास्त, गिरफ्तारी की जानकारी विभाग से...

चरस तस्करी में गिरफ्तार लैब अटेंडेंट बर्खास्त, गिरफ्तारी की जानकारी विभाग से छिपाई

हिमाचल प्रदेश सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैहटीगढ़ में कार्यरत लैब अटेंडेंट महेश्वर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग ने यह कार्रवाई चरस तस्करी के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद की है।

जानकारी के अनुसार, महेश्वर सिंह मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के नगवाईं का निवासी है। उसे फरवरी 2025 में कांगड़ा जिले के जवाली थाना पुलिस ने करीब 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू में तैनात था।

रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी 6 से 10 फरवरी 2025 तक पुलिस रिमांड में रहा। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां वह 28 मई 2025 तक जेल में रहा।

शिक्षा विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने अपनी गिरफ्तारी और उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी विभाग को नहीं दी। विभाग से इस तथ्य को छिपाने को भी गंभीर सेवा अनुशासनहीनता माना गया।

सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ सख्त नीति के तहत विभाग ने मामले की समीक्षा के बाद महेश्वर सिंह को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकारी सेवाओं में आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी से जुड़े मामलों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।#HimachalPradesh #DrugSmuggling #Charas #EducationDepartment #Mandi #ZeroTolerance #GovernmentAction #BreakingNews #CrimeNews #HimachalNews

RELATED ARTICLES

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब घर पर होगा पुलिस वेरिफिकेशन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए राहत की खबर है। अब पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराने के दौरान लोगों को थाने के चक्कर लगाने...

मोबाइल पर आई APK फाइल तो रहें सावधान! दिल्ली में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

मोबाइल पर अनजान नंबर या संदिग्ध व्यक्ति की ओर से भेजी गई फाइल को डाउनलोड करना भारी पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने APK...

11 साल बाद रेणुका जी जू में गूंजेगी बाघों की दहाड़, जंगली मुर्गे के बदले मिला रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा

करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद रेणुका जी जू में एक बार फिर बाघों की दहाड़ सुनाई देगी। जंगली मुर्गे के बदले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब घर पर होगा पुलिस वेरिफिकेशन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए राहत की खबर है। अब पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराने के दौरान लोगों को थाने के चक्कर लगाने...

मोबाइल पर आई APK फाइल तो रहें सावधान! दिल्ली में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

मोबाइल पर अनजान नंबर या संदिग्ध व्यक्ति की ओर से भेजी गई फाइल को डाउनलोड करना भारी पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने APK...

11 साल बाद रेणुका जी जू में गूंजेगी बाघों की दहाड़, जंगली मुर्गे के बदले मिला रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा

करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद रेणुका जी जू में एक बार फिर बाघों की दहाड़ सुनाई देगी। जंगली मुर्गे के बदले...

Xiaomi के दो नए 5G फोन की एंट्री! 8,500mAh बैटरी, 200MP Leica कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर

 Xiaomi जल्द ही चीन में अपने नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इन डिवाइस को Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18...

Recent Comments