Home National Xiaomi के दो नए 5G फोन की एंट्री! 8,500mAh बैटरी, 200MP Leica...

Xiaomi के दो नए 5G फोन की एंट्री! 8,500mAh बैटरी, 200MP Leica कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर

 Xiaomi जल्द ही चीन में अपने नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इन डिवाइस को Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के नाम से 23 सितंबर को पेश करने वाली है। फोन में बेहतरीन कैमरा, लार्ज डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। खासकर Pro Max को एक अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा।फोन में डुअल 200MP Leica कैमरा सेटअप और 8,500mAh की बैटरी देखने को मिलने वाली है। दोनों डिवाइस में कल लॉन्च होने वाली फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिप्स देखने को मिलने वाली है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डिटेल्स

Xiaomi ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज चीन में 23 सितंबर को शाम 7 बजे वहां के समय के अनुसार यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है

Xiaomi 18 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max में डुअल 200MP Leica कैमरा सिस्टम देखने को मिलने वाला है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

सेंसर साइज, ऑप्टिकल जूम और वीडियो कपाबिलिटिस जैसी डिटेल्स अभी कन्फर्म नहीं हुई है। दोनों स्मार्टफोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 2nm प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, हालांकि Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी वाली बड़ी बैटरी

इस सीरीज में बैटरी कैपेसिटी इसकी एक और बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Pro Max में 8,500mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों में Xiaomi की GSR VIII सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का यूज होने की उम्मीद है, जिसमें 32% सिलिकॉन कंटेंट होगा।

#Xiaomi #Xiaomi5G #XiaomiPhone #5GPhone #LeicaCamera #200MPCamera #Snapdragon #Smartphone #TechNews #MobileNews

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में सिर्फ 10 रुपये के लिए कंडक्टर की हत्या! चलती बस से महिला ने दिया धक्का, गई जान

तेलंगाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये के विवाद ने एक बस कंडक्टर की जान ले ली।...

ओडिशा में सड़क हादसे के बाद बड़ा खुलासा! थार पलटते ही निकले धारदार हथियार, पकड़े गए शातिर अपराधी

ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद एक थार गाड़ी में सवार लोगों की असलियत उजागर हो...

हर महीने 3 लाख की दवा अब 99 गुना सस्ती! डॉक्टरों की पहल से 7 बच्चों को मिली नई जिंदगी

भारत में चिकित्सा क्षेत्र से एक ऐसी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसने सात परिवारों की जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तेलंगाना में सिर्फ 10 रुपये के लिए कंडक्टर की हत्या! चलती बस से महिला ने दिया धक्का, गई जान

तेलंगाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये के विवाद ने एक बस कंडक्टर की जान ले ली।...

ओडिशा में सड़क हादसे के बाद बड़ा खुलासा! थार पलटते ही निकले धारदार हथियार, पकड़े गए शातिर अपराधी

ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद एक थार गाड़ी में सवार लोगों की असलियत उजागर हो...

हर महीने 3 लाख की दवा अब 99 गुना सस्ती! डॉक्टरों की पहल से 7 बच्चों को मिली नई जिंदगी

भारत में चिकित्सा क्षेत्र से एक ऐसी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसने सात परिवारों की जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है।...

रेवाड़ी में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, 500 से ज्यादा घाटों पर गूंजेंगे छठी मैया के गीत

हरियाणा के रेवाड़ी में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा...

Recent Comments