Nigeria से एक बेहद चिंताजनक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पारंपरिक प्रजनन उत्सव के दौरान महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और यौन हिंसा की घटनाएं हुईं, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मार्च में Delta State में आयोजित ‘अलुए-डो’ नामक फर्टिलिटी फेस्टिवल के दौरान हुई। यह उत्सव स्थानीय Oramudu community द्वारा मनाया जाता है और प्रजनन क्षमता से जुड़ी परंपराओं का हिस्सा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्सव के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ पुरुष समूहों ने सड़कों पर महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े जबरन फाड़े गए और उन्हें सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया।
France 24 की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कई लोग हस्तक्षेप करने के बजाय केवल शोर मचाते रहे। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में पुरुषों का बड़ा समूह शामिल था, जिसमें कुछ नाबालिग भी थे।
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।>
#Nigeria #DeltaState #WomenSafety #HumanRights #SexualViolence #GlobalNews






















