Home CWN FIFA World Cup 2026: माथेयास कुनहा के दम पर ब्राजील की शानदार...

FIFA World Cup 2026: माथेयास कुनहा के दम पर ब्राजील की शानदार जीत, हैती को एकतरफा हराया

मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होने वाली ब्राजील ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। ग्रुप-सी के मैच में ब्राजील ने हैती को 3-0 से मात देकर अपना खाता खोला।

पहले मैच में ड्रॉ खेलने के बाद ब्राजील को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत थी और उसने इसी तरह का खेल दिखाते हुए तीन अंक लिए जिससे अब उसके कुल चार अंक हो गए हैं और वह मोरक्को की बराबरी पर है जिसने स्कॉटलैंड को मात दी है।

शुरू से दिखाया दबदबा

हैती की ये लगातार दूसरी हार है और वह अगले दौर की रेस से लगभग बाहर हो गई है। अपने स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना उतरी ब्राजील ने शुरू से ही इस मैच में अपना दबदबा दिखाया। 23वें मिनट में उसने अपना पहला गोल किया। उसके लिए ये गोल माथेयास कुनहो ने किया। माथेयास यहीं नहीं रुके। उन्होंने 36वें मिनट में एक और गोल कर दिया और अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

यह वीडियो भी देखें

पहले हाफ का अंत ब्राजील के पक्ष में 2-0 से होता दिख रहा था, लेकिन इस हाफ के अतिरिक्त समय में विनिसियस जूनियर ने लुकास पाक्वेटा के पास पर शानदार गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में नहीं हो सका गोल

हैती के लिए वापसी काफी मुश्किल थी, लेकिन उसके पास पूरा दूसरा हाफ था। हालांकि, ब्राजील की दीवार को भेदना उसके लिए आसान नहीं रहा। इस हाफ में उसके लिए उपलब्धि यही रही कि उसने और कोई गोल नहीं होने दिया। ब्राजील ने काफी कोशिश की, लेकिन दूसरे हाफ में वह हैती के डिफेंस को चकमा नहीं दे सकी। हालांकि, उसके पास जीत के लिए पर्याप्त स्कोर था जो उसके काम आया और ब्राजील ने इस टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

NOC के नाम पर रिश्वत लेते फायरमैन गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ दबोचा

हरियाणा के सेक्टर-16 स्थित दमकल केंद्र में तैनात एक अनियमित फायरमैन को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए...

अनुच्छेद 370 की बरसी पर अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, जम्मू बेस कैंप से नहीं रवाना हुआ कोई जत्था

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं बरसी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच बुधवार को जम्मू...

तेलंगाना में पुलिस बाइक से पहुंचा Rapido राइडर, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पुलिस की पेट्रोलिंग बाइक का इस्तेमाल कमर्शियल रैपिडो राइड के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NOC के नाम पर रिश्वत लेते फायरमैन गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ दबोचा

हरियाणा के सेक्टर-16 स्थित दमकल केंद्र में तैनात एक अनियमित फायरमैन को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए...

अनुच्छेद 370 की बरसी पर अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, जम्मू बेस कैंप से नहीं रवाना हुआ कोई जत्था

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं बरसी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच बुधवार को जम्मू...

तेलंगाना में पुलिस बाइक से पहुंचा Rapido राइडर, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पुलिस की पेट्रोलिंग बाइक का इस्तेमाल कमर्शियल रैपिडो राइड के...

नूंह में बिजली निगम के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों...

Recent Comments