राजधानी Ranchi के बरियातू स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय सह आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की तीन खिलाड़ियों ने भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में जगह बनाकर झारखंड को गौरवान्वित किया है।
Neelam Topno, Sugan Sanga और Khili Kumari का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भोपाल में 15 से 20 मई तक आयोजित होने वाली अंडर-18 हॉकी टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है। वर्तमान में तीनों खिलाड़ी भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं।
इन खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय, हॉकी प्रशिक्षण केंद्र और पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रशिक्षक Karuna Purti ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि यह चयन सिर्फ खिलाड़ियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि झारखंड में उभर रही खेल प्रतिभाओं और बेहतर भविष्य का संकेत भी है।
विद्यालय के प्राचार्य Deepak Kumar ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र अब शिक्षा के साथ-साथ खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
#Jharkhand #IndianHockey #WomenHockey #U18Hockey #Ranchi #HockeyIndia #GirlsPower #SportsNews #JharkhandNews #HindiNews























