Donald Trump ने चीन दौरे के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका और चीन इस बात पर सहमत हैं कि Iran को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य हर हाल में खुला रखा जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 13 मई से 15 मई तक तीन दिवसीय चीन यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने Xi Jinping के साथ द्विपक्षीय व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।
Beijing से रवाना होने के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का प्रभाव और नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी की वजह से पिछले ढाई सप्ताह में ईरान को प्रतिदिन करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
ट्रंप ने कहा कि उनकी और चिनफिंग की बातचीत में इस बात पर सहमति बनी कि मिडिल ईस्ट में स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार दोनों देश नहीं चाहते कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने चीनी समकक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उनके मन में शी चिनफिंग के लिए काफी सम्मान है। हालांकि चीन की ओर से ट्रंप के इन दावों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अमेरिका और चीन की बातचीत अंतरराष्ट्रीय राजनीति में आने वाले समय में बड़ा असर डाल सकती है।
#DonaldTrump #XiJinping #Iran #HormuzStrait #USChina #WorldNews #GlobalPolitics #MiddleEast #ChinaNews #BreakingNews








