पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक नंदीग्राम में 20.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 18.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसी बीच रेजीनगर में मतदान के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, मतदान के बाद कबीर अपने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें रेजीनगर थाने ले गई।
हुमायूं कबीर ने मतदान प्रक्रिया में पुलिस के हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस की ओर से उनके खिलाफ शांति व्यवस्था प्रभावित करने और पुलिस को धमकाने जैसे आरोपों की बात सामने आई है।
नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदान कराया जा रहा है। दोनों सीटों के उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाने हैं। #Bypolls2026 #Nandigram #Rejinagar #WestBengalBypoll #HumayunKabir #Election2026 #VotingUpdates #WestBengalNews






