Home National NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती...

NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

 तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के करीब 10 जवान लापता हो गए। इन सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार शाम ये जवान सथुपल्ली मंडल में स्थित झील में दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रहे थे, तभी नावें पलट गईं। वे झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने के लिए गए थे।

यह झील ओवरफ्लो हो रही थी, जिसके चलते मछुआरों को बचाना काफी मुश्किल हो गया। झील के ओवरफ्लो होने के चलते SDRF के जवानों की नाव भी पलट गई। हालांकि, SDRF के जवान झील के किनारे मौजूद कुछ पेड़ों को पकड़कर लटके रहे।

NDRF ने बचाई SDRF के जवानों की जान

रात भर चले बचाव अभियान के दौरान NDRF के जवानों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया है। खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी.एस. ने PTI को बताया, ‘सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।’

आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे खम्मम जिले में ‘मुरासु’ चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है। SDRF के जवानों के लापता होने की खबर मिलते ही खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी.एस. और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे और लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें तैनात की थीं।

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने इस सफल अभियान के लिए अधिकारियों और बचाव दलों की तारीफ की।

जवानों के लिए NDRF ने चलाया बचाव अभियान

एक आधिकारिक विज्ञप्ति से मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को घटना की जानकारी दी थी कि उन्होंने जिला कलेक्टर को लापता जवानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा था।

SDRF के जवानों के लापता होने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवानों को तैनात किया गया है और वे बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं अब सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।#NDRF #SDRF #Telangana #RescueOperation #BoatAccident #BreakingNews #TelanganaNews #RescueMission #DisasterManagement #IndiaNews

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में सिर्फ 10 रुपये के लिए कंडक्टर की हत्या! चलती बस से महिला ने दिया धक्का, गई जान

तेलंगाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये के विवाद ने एक बस कंडक्टर की जान ले ली।...

ओडिशा में सड़क हादसे के बाद बड़ा खुलासा! थार पलटते ही निकले धारदार हथियार, पकड़े गए शातिर अपराधी

ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद एक थार गाड़ी में सवार लोगों की असलियत उजागर हो...

हर महीने 3 लाख की दवा अब 99 गुना सस्ती! डॉक्टरों की पहल से 7 बच्चों को मिली नई जिंदगी

भारत में चिकित्सा क्षेत्र से एक ऐसी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसने सात परिवारों की जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तेलंगाना में सिर्फ 10 रुपये के लिए कंडक्टर की हत्या! चलती बस से महिला ने दिया धक्का, गई जान

तेलंगाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 10 रुपये के विवाद ने एक बस कंडक्टर की जान ले ली।...

ओडिशा में सड़क हादसे के बाद बड़ा खुलासा! थार पलटते ही निकले धारदार हथियार, पकड़े गए शातिर अपराधी

ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद एक थार गाड़ी में सवार लोगों की असलियत उजागर हो...

हर महीने 3 लाख की दवा अब 99 गुना सस्ती! डॉक्टरों की पहल से 7 बच्चों को मिली नई जिंदगी

भारत में चिकित्सा क्षेत्र से एक ऐसी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसने सात परिवारों की जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है।...

रेवाड़ी में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, 500 से ज्यादा घाटों पर गूंजेंगे छठी मैया के गीत

हरियाणा के रेवाड़ी में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा...

Recent Comments