अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास फंसे एक लग्जरी क्रूज शिप पर हंटावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। जहाज पर अब तक हंटावायरस के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। क्रूज पर मौजूद क्रू सदस्यों में दो भारतीय भी शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, Oceanwide Expeditions का यह लग्जरी क्रूज शिप 1 अप्रैल को उशुआइया से रवाना हुआ था। जहाज के 10 मई तक कैनरी द्वीप समूह पहुंचने की संभावना है।
28 देशों के यात्री और क्रू सदस्य सवार
रिपोर्ट के मुताबिक, जब क्रूज 10 अप्रैल को यात्रा पर निकला, तब उस पर 28 देशों के लगभग 150 यात्री और क्रू सदस्य मौजूद थे। बाद में 24 अप्रैल को कई यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर 38 लोग फिलीपींस, 31 यूनाइटेड किंगडम, 23 अमेरिका, 16 नीदरलैंड, 14 स्पेन, नौ जर्मनी, छह कनाडा और दो क्रू सदस्य भारत से हैं।
WHO ने पांच मामलों की पुष्टि की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को हंटावायरस के आठ संदिग्ध मामलों में से पांच की पुष्टि की। संक्रमण से 69 वर्षीय डच महिला की मौत हो गई, जिनमें वायरस की पुष्टि हुई थी। मृतकों में उनके डच पति और एक जर्मन महिला भी शामिल हैं।
क्या है हंटावायरस?
हंटावायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों या कृन्तकों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस सांस संबंधी गंभीर बीमारी और कई मामलों में जानलेवा संक्रमण का कारण बन सकता है।
फिलहाल स्वास्थ्य एजेंसियां जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों की निगरानी कर रही हैं। संक्रमण के स्रोत और संभावित फैलाव की जांच जारी है।
#Hantavirus #CruiseShip #AtlanticOcean #CapeVerde #WHO #WorldNews #IndianCrew #HealthAlert #BreakingNews #VirusOutbreak























