Home National हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश...

हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश में वारदात

 हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में हुए बलवीर हत्याकांड की रंजिश में नगर में बाइक सवार दो लोगों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपित बलबीर का पुत्र व छोटे भाई का पुत्र हैं।

मारा गया दुकानदार बलबीर हत्याकांड में आरोपित था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे दोनों आरोपितों को गुलावठी इंस्पेक्टर ने दबोच लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे नगर में दहशत फैल गई।

हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी रोहताश पुत्र हरी सिंह ने गुलावठी में करीब पन्द्रह दिन पहले ही जीटी रोड पर गोपाल पेट्रोल पंप के सामने किराये पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की है। मंगलवार शाम वह दुकान में ही कुर्सी पर बैठे हुए थे।

इस दौरान बाइक सवार दो लोग दुकान से कुछ दूर पहले ही बाइक खड़ी कर पैदल दुकान पर पहुंचे गए। दोनों ने हथियार निकाल दुकानदार रोहताश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई राउंड फायरिंग हुई। रोहताश को एक गोली सिर में लगी है जबकि दो गोली शरीर में अन्य जगह लगी है। रोहताश दुकान पर ही लहूलुहान हालत में गिर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहताश को लहूलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देख उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों को घटनास्थल के निकट एक गली में भागते हुए दबोच लिया।

बताया जाता है कि एक हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हाईवे किनारे दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात से काफी भीड़ एकत्र हो गई। घायल रोहताश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार भी अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। बाद में एसएसपी दिनेश कुमार ने भी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रोहताश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जनवरी माह में हापुड़ के पारपा गांव में बलवीर की हत्या की घटना हुई थी। वहां पर रोहताश व बलवीर के परिवारों में पैसे के लेन-देन को लेेकर विवाद चल रहा था। बलबीर की हत्या के आरोप में 19 जुलाई को रोहताश जेल गया था।

रोहताश थाना कपूरपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंग्सटर व अन्य आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। रोहताश करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। गुलावठी में रोहताश ने दुकान की थी। इसी रंजिश में बलबीर के पुत्र पुष्पेंद्र ने अपने चचेरे भाई विपिन पुत्र सतवीर के साथ मिलकर तमंचे से गोली मारकर रोहताश की हत्या कर दी।

जब आरोपित बाइक से भाग रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे गुलावठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने आराेपित को दबोच लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर के दांये हाथ में फैक्चर हो गया। इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपित से असलाह भी बरामद किए गए है।

#HapurNews #MurderCase #BulandshahrNews #CrimeNews #HapurCrime #BalveerMurderCase #UPCrime #BreakingNews #PoliceAction #GunshotMurder #CrimeUpdate #UttarPradeshNews #LatestNews #HindiNews #HapurLatestNews #CrimeStory #PoliceInvestigation #MurderNews #UPPolice #ViralNews

RELATED ARTICLES

Delhi Metro के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन पर धीमी चल रही मेट्रो; DMRC ने बताई वजह

बुधवार सुबह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से...

‘I Love Pakistan’ बोलकर घिरे JD Vance, MAGA समर्थकों में बढ़ी नाराजगी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपने अजीब रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट की वजह से मेक अमेरिका ग्रेट अगेन...

हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश में वारदात

 हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में हुए बलवीर हत्याकांड की रंजिश में नगर में बाइक सवार दो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Delhi Metro के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन पर धीमी चल रही मेट्रो; DMRC ने बताई वजह

बुधवार सुबह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से...

‘I Love Pakistan’ बोलकर घिरे JD Vance, MAGA समर्थकों में बढ़ी नाराजगी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपने अजीब रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट की वजह से मेक अमेरिका ग्रेट अगेन...

हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश में वारदात

 हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में हुए बलवीर हत्याकांड की रंजिश में नगर में बाइक सवार दो...

बटाला में ट्रिपल मर्डर के बाद आत्महत्या, चाची-बेटे और दोस्त को गोली मार खुद को भी उड़ाया

बटाला के गांव में आरोपी मनजोत सिंह ने अपने दोस्त के साथ उसकी पिस्टल से अपनी ही 40 वर्षीय चाची हरदीप कौर, उसके 13...

Recent Comments