राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में दिशाेम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान करेंगी। उनकी पत्नी रूपी सोरेन यह सम्मान ग्रहण करेंगी।
रूपी सोरेन अस्वस्थ हैं, फिर भी वह सम्मान लेने दिल्ली गई हैं। विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को अपनी सास को लेकर दिल्ली गईं। अलंकरण समारोह में परिवार के अन्य सदस्य भी हो सम्मिलित हो सकते हैं। राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले शिबू सोरेन को देश का यह तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात है।
उन्हें यह मरणोपरांत सम्मान लोक कल्याण और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए उनके आजीवन संघर्ष और योगदान को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसी वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की थी।
नशा छोड़ो, खेती करो, मुर्गी-बत्तख पालन करो और शिक्षा को गले लगाओ
झारखंड के नायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन नशे को विनाश का कारण मानते थे। उनके अधिसंख्य भाषण नशा छोड़ने, खेती तथा मुर्गी-बत्तख पालन करने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहते थे। नशे के खिलाफ उनकी कट्टर सोच, शिक्षा के प्रति प्रबल समर्थन और खेती-पशुपालन से आत्मनिर्भरता की उनकी अपील ने लाखों आदिवासियों का प्रेरणा स्रोत बन गया।
झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशाेम गुरू के नाम से प्रसिद्ध Shibu Soren को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में Droupadi Murmu यह सम्मान प्रदान करेंगी।
शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण करेंगी। अस्वस्थ होने के बावजूद वह सम्मान लेने दिल्ली पहुंची हैं। उनके साथ विधायक Kalpana Soren भी मौजूद हैं। समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों के शामिल होने की भी संभावना है।
झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी सशक्तीकरण के लिए उनके आजीवन योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्म भूषण देने की घोषणा की थी।
#ShibuSoren #PadmaBhushan #Jharkhand #DroupadiMurmu #PadmaAwards #GurujiShibuSoren #JharkhandNews #TribalLeader #BreakingNews #IndiaNews #PadmaBhushanAward #JMM #LatestNews #HindiNews #RashtrapatiBhavan








