कर्नाटक विधानसभा मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी एआइ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के अररिया जिले के निवासी हजरत अली के रूप में हुई है। वह कुछ महीने पहले काम की तलाश में बेंगलुरु आया था और पाइप संबंधी कार्यों में लगा हुआ था।
विधान सौदा पर हमले का AI वीडियो
जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर एआइ से तैयार किया गया संपादित वीडियो अपलोड किया था, जिसमें विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था।
इस मामले में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पोस्ट के पीछे का मकसद क्या था।
साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या AI से तैयार किए गए इस फुटेज को बनाने या एडिट करने में कोई और भी शामिल था।
#Karnataka #BengaluruNews #AIVideo #FakeVideo #VidhanaSoudha #HazratAli #CyberCrime #FakeNews #AI #कर्नाटक #बेंगलुरु #फर्जीवीडियो #साइबरक्राइम






