Home National Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi...

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार 2 के अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फौजी भी है, जिसमें साउथ सुपस्टार का किरदार जरा हटके होने वाला है।

नु रघुवापुड़ी के निर्देशन में बनी प्रभास (Prabhas की फिल्म फौजी को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर देगी। पीरियड ड्रामा फिल्म में कब मेकर्स उठाएंगे प्रभास के किरदार से पर्दा, उसकी तारीख का खुलासा हो चुका है।

प्रभास के जन्मदिन आएगा फौजी का नया वीडियो

बीते दिनों मौली तनुज की फिल्म ‘डोंगा ना कोडुकु’ का टीजर लॉन्च हुआ। इसी दौरान एक्टर ने लगे हाथों रवि शंकर से प्रभास की फौजी पर भी अपडेट मांग ली। जिसका जवाब देते हुए मेकर्स ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर उनके किरदार से जुड़ा एक प्रमोशनल वीडियो शेयर कर रहे हैं।

निर्माता रवि शंकर ने कहा, “प्रभास गारू के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को हम उनकी फौजी से एक छोटी सी झलक शेयर करेंगे। जिसमें फौजी की स्टोरी और प्रभास के किरदार की एक हिंट फैंस को मिलेगा। प्रभास के फैंस और दर्शकों को कहानी किस बारे में है और उनके लिए मूवी में क्या खास है, ये भी पता चलेगा।

मेकर्स बोले- ‘बाहुबली की तरह नहीं है फिल्म’

रवि शंकर ने आगे कहा, “यह बाहुबली की तरह नहीं है। तो इस उम्मीद से थिएटर से ये फिल्म देखने मत जाना। आप फौजी की नई झलक आप हमारी नई फिल्म के साथ 418 थिएटर में देख सकेंगे। फिल्म फौजी की बात करें तो इस वॉर ड्रामा फिल्म में प्रभास एक सोल्जर का किरदार निभाने वाले हैं। यह उनके करियर की बिग बजट पीरियड ड्रामा फिल्म है।

नए वीडियो के आने से पहले मेकर्स ने प्रभास का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें अभिनेता खून से सने हाथों में गन लिए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, “बटालियन जो अकेले लड़ते हैं।”

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फौजी?

प्रभास की फिल्म फौजी की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स इस पहले वॉर ड्रामा फिल्म को दिसंबर 2026 में रिलीज करने वाले थे, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये मूवी मार्च 2027 में थिएटर्स में आएगी। मूवी में प्रभास के अलावा जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दीपक अनतानी, राजेश शर्मा जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

#Prabhas #Fauzi #PrabhasBirthday #FauziMovie #PrabhasFans #IndianCinema #SouthCinema #Tollywood #प्रभास #फौजी #साउथसिनेमा

RELATED ARTICLES

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार...

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा। बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई...

सड़क हादसे में गाड़ी का इंश्योरेंस न होने पर मुआवजा क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। केंद्र सरकार ऐसे ही परिवारों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार...

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा। बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई...

सड़क हादसे में गाड़ी का इंश्योरेंस न होने पर मुआवजा क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। केंद्र सरकार ऐसे ही परिवारों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजा...

‘बीकानेर हाउस ने हटवाईं विरोध प्रदर्शन की 74 तस्वीरें’, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने उन्हें अपनी प्रदर्शनी से...

Recent Comments