पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री से सार्वजनिक रूप से सवाल करने वाले और बाद में मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने फिलहाल किसी भी पक्ष को औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया है।
हालांकि, हाई कोर्ट ने मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए पंजाब सरकार से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत ने सरकार से मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की स्थिति से संबंधित जानकारी मांगी है।
याचिकाकर्ता के दावों पर अदालत ने उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश किए गए तर्कों और लगाए गए आरोपों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाए। अदालत ने मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध सामग्री के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत बताई।
अब राज्य सरकार की ओर से दाखिल की जाने वाली स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की सुनवाई होगी।





