Home CWN दिल्ली में O Zone पर सियासी संग्राम: Manoj Tiwari और AAP विधायक...

दिल्ली में O Zone पर सियासी संग्राम: Manoj Tiwari और AAP विधायक Sanjeev Jha आमने-सामने

दिल्ली में ‘O जोन’ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आप विधायक आमने-सामने आ गए हैं। आप विधायक मंगलवार देर रात सांसद के आवास पर पहुंचे और जगतपुर गांव में तोड़फोड़ के आरोप लगाए। उनके इन आरोपों का जवाब देते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संजीव झा जिस घर में रहे हैं, वह सरकारी जमीन पर बना है। सांसद ने आप विधायक पर गांववालों को बरगलाने का आरोप लगाया।

बीजेपी सांसद नेता मनोज तिवारी ने कहा कि बुराड़ी के आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और पार्षद गगन चौधरी हमारे घर पर आए। इन दोनों ने मिलकर ग्रामीणों को गुमराह करने की साजिश रची, ताकि वे अपनी अवैध जमीन बचा सकें। सांसद ने कहा कि सच तो यह है कि ‘O जोन’ को लेकर पूरे दिल्ली में चर्चा हो रही है। ‘O जोन’की परिभाषा तय है। नदी में बने बांध से नदी की तरफ का हिस्सा ‘O जोन’ कहलाता है। जहां सरकार ने खुद बांध बनाया था, उसके अंदर बसा हुआ इलाका ‘O जोन’ के दायरे से बाहर है। लेकिन पुराने समय से जिस ‘O जोन’को चिह्नित किया गया है, उसमें दिल्ली की लगभग 10 कॉलोनियां शामिल हैं। असल में ये कॉलोनियां ‘O जोन’ में नहीं आती हैं, लेकिन गलती से उन्हें ‘O जोन’ के तौर पर लिख दिया गया है।

सांसद ने बताया कि एलजी साहब के साथ हुई बैठक में एमसीडी और मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद दिल्ली के सभी विभागों ने यह तय किया है कि हम ‘O जोन’की परिधि से उन जगहों को हटा देंगे जो कानूनी तौर पर ‘O जोन’ के दायरे से बाहर हैं। इस बारे में हम अदालत को सूचित करेंगे। इसलिए इस मामले में फिलहाल किसी भी कार्रवाई को रोक दिया गया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार को बदनाम करना चाहती थी। उन्होंने खुद तो कुछ किया नहीं, और अब जब दिल्ली के हालात बेहतर हो रहे हैं तो उन्हें यह बात नागवार गुजर रही है।

सांसद ने कहा कि आज आप विधायक ने खुद एक पार्षद को जगतपुर गांव में बन रहे एक मकान पर भेजा और उसे आंशिक रूप से तुड़वा दिया। इसके बाद यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि यह कार्रवाई ‘O जोन’ के तहत की गई है। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि विधायक संजीव झा खुद सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए मकान में रह रहा है। पूरी बुराड़ी इस बात को पहले से जानती है। अब उस कॉम्प्लेक्स में उनकी जमीन कैसे बचेगी, जब खुद एमएलए ही सरकारी जमीन पर मकान बनाकर बैठा है?

RELATED ARTICLES

हिमाचल में बादल फटा: शाहपुर की बोह घाटी में 18 घर और स्कूल भवन बहे, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में 18 घरों के साथ...

फेस रिकग्निशन सिस्टम से एक और आतंकी OGW गिरफ्तार, 22 दिनों में 6 आरोपी पकड़े गए

अनंतनाग। श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए प्रभावी साबित हो...

रांची में बेअसर हुई मच्छर मारने की दवा, अब कैमिकल बदलने की तैयारी में नगर निगम

रांची। राजधानी रांची में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए वर्षों से इस्तेमाल की जा रही दवा अब प्रभावी नहीं रह गई है। लगातार उपयोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हिमाचल में बादल फटा: शाहपुर की बोह घाटी में 18 घर और स्कूल भवन बहे, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में 18 घरों के साथ...

फेस रिकग्निशन सिस्टम से एक और आतंकी OGW गिरफ्तार, 22 दिनों में 6 आरोपी पकड़े गए

अनंतनाग। श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए प्रभावी साबित हो...

रांची में बेअसर हुई मच्छर मारने की दवा, अब कैमिकल बदलने की तैयारी में नगर निगम

रांची। राजधानी रांची में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए वर्षों से इस्तेमाल की जा रही दवा अब प्रभावी नहीं रह गई है। लगातार उपयोग...

महंत दिनेंद्रदास का बड़ा बयान: ‘मैं मानसिक रोगी नहीं, मेरे खिलाफ रची जा रही साजिश’

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्रदास मंगलवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे...

Recent Comments