Home National फतेहपुर में तीन डंपरों की भिड़ंत में 6 लोग घायल, बांदा-टांडा हाईवे...

फतेहपुर में तीन डंपरों की भिड़ंत में 6 लोग घायल, बांदा-टांडा हाईवे पर लगा 7KM लंबा महाजाम

 फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हाईवे किनारे दोनों पटरी पर खड़े डंपरों में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों डंपरों के चालक व सहायकों समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बांदा-टांडा हाईवे पर दोनों ओर करीब सात-सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल कराया।

हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर के चालक श्रवण कुमार व सहायक किशोर, निवासी संडीला, हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं सड़क किनारे खड़े दूसरे डंपर के चालक अमरजीत यादव पुत्र रामजीत निवासी रामपुर बुजुर्ग, गोसाईंगंज (अयोध्या) तथा सहायक रामराज यादव पुत्र रामवचन निवासी आलापुर, महाराजगंज (अयोध्या) घायल हो गए।

तीसरे डंपर के चालक भूपेश पुत्र भीम सिंह तथा उसका छोटा भाई संतु, निवासी मंसूरपुर, हुसैनगंज भी चोटिल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची दतौली चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त डंपरों को हटवाने का काम शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

थाना प्रभारी प्रमोद राव ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

#BandaAccident #RoadAccident #DumpTruckAccident #BandaTandaHighway #UPNews #FatehpurNews #BreakingNews #HighwayAccident #RoadSafety #BandaNews #TrafficJam #UttarPradeshNews #AccidentNews #ViralNews #LatestNews

RELATED ARTICLES

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

14 स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द बनेंगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और चार...

हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले सियासी घमासान, SSP ऑफिस में धरने पर कांग्रेसी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर हैं। वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।...

चंडीगढ़-पंचकूला के पास नया शहर बसाने की तैयारी, केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ और पंचकूला से सटे हिमाचल के क्षेत्र में साझा आधारभूत ढांचे...

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में ही ताबड़तोड़ फायरिंग

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात टिब्बा रोड स्थित...

Recent Comments