Home National मानगो में बड़ी चोरी: एसबेस्टस छत काटकर ‘मामा स्टोर’ से 95 हजार...

मानगो में बड़ी चोरी: एसबेस्टस छत काटकर ‘मामा स्टोर’ से 95 हजार की नकदी व सामान उड़ाया

मानगो के पारडीह चौक स्थित महेश सिंह की गल्ला दुकान ‘मामा स्टोर’ में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की एसबेस्टस की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक महेश सिंह रोज़ की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। अच्छी बिक्री के कारण दूध, दही और अन्य कच्चे सामान के भुगतान के लिए लगभग 85 हजार रुपये नकद दुकान में ही रखे गए थे, साथ ही करीब 10 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान भी मौजूद था।

शनिवार सुबह लगभग 6 बजे जब महेश सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। ऊपर नजर पड़ते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर दुकान में प्रवेश किया था। अंदर रखे बैग से नकदी निकालकर चोर मौके से फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना पहुंचकर पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

#Manago #TheftNews #CrimeNews #JharkhandNews #ParidihChowk #MamaStore #ShopTheft #BreakingNews #PoliceInvestigation #RanchiNews

RELATED ARTICLES

हापुड़ में ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस...

वाराणसी समेत पूर्वांचल में झमाझम बारिश, मानसून ने दी गर्मी से राहत; बढ़ी नमी

वाराणसी। पूर्वांचल में मानसून भले ही तय समय से करीब नौ दिन की देरी से पहुंचा हो, लेकिन अब मौसम का मिजाज पूरी तरह...

भोजपुर में सूखी नदी से अर्धनग्न महिला का शव बरामद, शरीर पर जलने के निशान; हत्या की आशंका

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगावां गांव स्थित सूखी नदी से सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हापुड़ में ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस...

वाराणसी समेत पूर्वांचल में झमाझम बारिश, मानसून ने दी गर्मी से राहत; बढ़ी नमी

वाराणसी। पूर्वांचल में मानसून भले ही तय समय से करीब नौ दिन की देरी से पहुंचा हो, लेकिन अब मौसम का मिजाज पूरी तरह...

भोजपुर में सूखी नदी से अर्धनग्न महिला का शव बरामद, शरीर पर जलने के निशान; हत्या की आशंका

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगावां गांव स्थित सूखी नदी से सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी....

अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व...

Recent Comments