हरियाणा के फरीदाबाद में लगातार हो रही बारिश का असर अब बुनियादी ढांचे पर भी दिखाई देने लगा है। भारी वर्षा के चलते पुराना खेड़ी पुल का एक हिस्सा धंस गया, जिससे पुल पर बड़ा गड्ढा बन गया। घटना के बाद एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
बारिश के कारण पुल की सतह अचानक धंस गई, जिससे सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया। सामने आई तस्वीरों में पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा उपाय किए और प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी।
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुल से गुजरने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षतिग्रस्त हिस्से का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।#Faridabad #Haryana #Rain #BridgeCollapse #HeavyRain #WeatherUpdate #Infrastructure #BreakingNews #IndiaNews #Monsoon








