वामपंथी उग्रवाद और राजनीतिक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका ने एक बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें भारत समेत 67 देशों ने भाग लिया। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने किया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के विदेश दौरे पर होने के कारण वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी देशों से वामपंथी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।
मार्को रुबियो ने कहा कि मौजूदा समय में वामपंथी आतंकवादी संगठन अलग-अलग देशों में अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समूह एक देश में धन जुटाते हैं, दूसरे देश में संचार नेटवर्क चलाते हैं, किसी अन्य देश में प्रशिक्षण लेते हैं और फिर दूसरे स्थान पर हमले की योजना बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है। बैठक में आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।#IndiaUSA #VinayKwatra #MarcoRubio #GlobalSecurity #CounterTerrorism #WorldNews








