Home National सारनाथ में प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, घंटा ले गए चोर; पांच...

सारनाथ में प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, घंटा ले गए चोर; पांच फीट पुरानी प्रतिमा को तोड़ा

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवा गांव स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया और करीब पांच फीट ऊंची प्राचीन हनुमान प्रतिमा को तोड़कर उसके टुकड़े मंदिर के बाहर फेंक दिए।

सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो टूटी हुई प्रतिमा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा के टूटे हुए हिस्सों को एकत्र कर कपड़े में बांधकर मंदिर परिसर के अंदर सुरक्षित रखवाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

पीपल के पेड़ के नीचे बना है प्राचीन मंदिर

जानकारी के अनुसार, सथवा गांव निवासी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के परिवार की जमीन और खेत में यह पुराना हनुमान मंदिर स्थित है। मंदिर एक प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे बना हुआ है, जहां लंबे समय से लोग पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

#VaranasiNews #Sarnath #HanumanTemple #TempleIncident #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation

RELATED ARTICLES

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

जुहू ISKCON मंदिर के तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं कई खामियां

मुंबई। महाराष्ट्र के Food and Drug Administration (FDA) ने जुहू स्थित ISKCON मंदिर परिसर में संचालित तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए...

Recent Comments