Home National हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले, पुलिस भर्ती सहित 6 सरकारी नौकरियों में...

हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले, पुलिस भर्ती सहित 6 सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर बढ़ाते हुए कई अहम पदों पर 20 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया है। सरकार की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक, यह आरक्षण सीधे भर्ती होने वाले कुछ चुनिंदा पदों पर लागू होगा।

इस फैसले के तहत पूर्व अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल, इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में कांस्टेबल, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) में कांस्टेबल, वन रक्षक, जेल विभाग में वार्डन, माइनिंग गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड और फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर जैसे पदों पर 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

सरकार के नए प्रावधानों के मुताबिक, अन्य ग्रुप-C पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान रहेगा। वहीं, संबंधित कौशल विशेषज्ञता वाले ग्रुप-B पदों में 1 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

20 फीसदी आरक्षण के भीतर श्रेणीवार हिस्सेदारी भी निर्धारित की गई है। इसमें वंचित अनुसूचित जाति के लिए 2 फीसदी, अन्य अनुसूचित जाति के लिए 2 फीसदी, BC-A के लिए 3 फीसदी, BC-B के लिए 2 फीसदी, EWS के लिए 2 फीसदी और अनारक्षित वर्ग के लिए 9 फीसदी हिस्सा रखा गया है।

हरियाणा सरकार का यह कदम अग्निपथ योजना के तहत सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चार साल की सैन्य सेवा के बाद नागरिक क्षेत्र में रोजगार हासिल करने की चुनौती को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में उनके लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाया है।

इससे पहले भी हरियाणा में अग्निवीरों के लिए कुछ सरकारी पदों पर आरक्षण का प्रावधान किया गया था। अब नए निर्देशों के जरिए कई अहम विभागों में आरक्षण को बढ़ाकर 20 फीसदी किया गया है।#Haryana #HaryanaNews #Agniveer #AgniveerReservation #AgniveerJobs #GovernmentJobs #HaryanaPolice #PoliceRecruitment #JobNews #Reservation #AgnipathScheme #ExAgniveer #HaryanaGovernment #सरकारीनौकरी #अग्निवीर #हरियाणा #आरक्षण

RELATED ARTICLES

फ्लाईदुबई घटना का दूसरा पहलू: घायल कैप्टन स्मित से मिलने को बेसब्र था परिवार

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद जहां कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा हो रही है, वहीं इस घटना का एक...

SIR विवाद पर पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन का बड़ा बयान, बोले- ‘लोकतंत्र और वोट का अधिकार खतरे में’

मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने चुनाव...

कोर्ट केस दायर करना मानसिक क्रूरता नहीं, कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी; पत्नी के पक्ष में फैसला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में कहा है कि सिर्फ पति या पत्नी द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू करना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फ्लाईदुबई घटना का दूसरा पहलू: घायल कैप्टन स्मित से मिलने को बेसब्र था परिवार

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद जहां कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा हो रही है, वहीं इस घटना का एक...

SIR विवाद पर पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन का बड़ा बयान, बोले- ‘लोकतंत्र और वोट का अधिकार खतरे में’

मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने चुनाव...

कोर्ट केस दायर करना मानसिक क्रूरता नहीं, कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी; पत्नी के पक्ष में फैसला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में कहा है कि सिर्फ पति या पत्नी द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू करना...

2 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर का आगाज, AQI भी सीजन में सबसे खराब; जानें कब पड़ेगी ठंड

दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत इस बार गर्मी और प्रदूषण दोनों के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाली रही है। महीने की शुरुआत में अधिकतम...

Recent Comments