बटाला के गांव में आरोपी मनजोत सिंह ने अपने दोस्त के साथ उसकी पिस्टल से अपनी ही 40 वर्षीय चाची हरदीप कौर, उसके 13 वर्षीय बेटे हरमीत सिंह को सोते समय घर में गोलियां मार कर हत्य कर दी। इस दौरान आरोपित मनजोत सिंह अपने दोस्त परगट की हत्या भी कर दी और बाद में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गांव मुंडी कलार में मंगवार देर रात मनजोत सिंह अपने साथी पूर्व फौजी परगट सिंह वासी खान प्यारा को साथ लेकर अपने चाचा निशान सिंह के घर पर आया। इस दौरान मनजोत सिंह के ने अपने दोस्त परगट सिंह की पिस्टल अपने हाथों में पकड़ रखी थी।
आते ही मनजोत सिंह ने 40 वर्षीय चाची हरदीप कौर, उसके 13 वर्षीय बेटे हरमीत सिंह पर सीधे गोलियां मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद मनजोत सिंह और परगट सिंह में कहासुनी हो गई। हत्या स्थल वाली जगह से कुछ ही दूरी पर मनजोत सिंह ने अपने दोस्त पूर्व फौजी परगट सिंह को भी गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में खुद अपने सिर पर गोली मार कर हत्या कर ली।
थाना सेखवां पुलिस ने सभी शवों को बटाला सिविल अस्पताल में कारवाई के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी की तरफ से कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई।
#BatalaNews #PunjabCrime #TripleMurder #CrimeNews #PunjabNews #BatalaCrime #MurderCase #BreakingNews #PunjabPolice #CrimeUpdate #HardeepKaur #BatalaVillage #LatestNews #HindiNews #PunjabBreakingNews #GunshotCase #FamilyDispute #CrimeStory #PoliceInvestigation #ViralNews








