Home National नकली भूटानी शरणार्थी घोटाला: नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी...

नकली भूटानी शरणार्थी घोटाला: नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी को 4 साल जेल, पूर्व गृह मंत्री बालकृष्ण खंड को 2 साल की सजा

काठमांडू। नेपाल के चर्चित नकली भूटानी शरणार्थी घोटाला मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी को दोषी पाए जाने के बाद चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं, पूर्व गृह मंत्री बालकृष्ण खंड को दो साल कारावास की सजा दी गई है।

काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश तेज बहादुर खड़का की एकल पीठ ने इस मामले में दोषी ठहराए गए 16 आरोपियों की सजा तय की। अदालत ने रायमाझी पर 40 हजार नेपाली रुपये और बालकृष्ण खंड पर 20 हजार नेपाली रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला भूटानी शरणार्थियों को कथित रूप से नेपाली नागरिक बताकर अमेरिका भेजने की धोखाधड़ी वाली योजना से जुड़ा है। इसे नेपाल में नकली भूटानी शरणार्थी घोटाले के नाम से जाना जाता है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह अपराध सीधे तौर पर नेपाली नागरिकों की गरिमा को प्रभावित करने वाला है और इससे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

मामले की शुरुआत 24 मई 2023 को हुई थी, जब 30 लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, संगठित अपराध समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद कई प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों के नाम सामने आए, जिनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री भी शामिल थे।

अदालत के फैसले के बाद नेपाल की राजनीति में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बाढ़सा में शराब के नशे में विवाद के बाद चाचा की हत्या का आरोप, भतीजे पर वारदात का आरोप

झज्जर। क्षेत्र के गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद कथित तौर पर खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि...

Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेटर्स के जूतों ने खींचा ध्यान, विराट कोहली के ब्रांड से जुड़ा कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। Women’s Asia Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी अपने खेल से इतर एक खास वजह से सोशल...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक...

जुहू ISKCON मंदिर के तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिलीं कई खामियां

मुंबई। महाराष्ट्र के Food and Drug Administration (FDA) ने जुहू स्थित ISKCON मंदिर परिसर में संचालित तीन रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए...

Recent Comments